फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Millions cheated in the name of getting a job in Croatia

Yamuna Nagar News: क्रोएशिया में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Millions cheated in the name of getting a job in Croatia
यमुनानगर। क्रोएशिया भेजकर कंपनी में नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। गांव काजीबांस निवासी रविंद्र सिंह से आठ लाख 75 हजार रुपये हड़प लिए गए। आरोप शहर के प्यारा चौक स्थित सबीर ओवरसीज प्वाइंट के संचालक शोरभ शर्मा पर लगा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

काजीबांस निवासी रविंद्र सिंह ने छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेती बाड़ी करता है। दो साल पहले उसे पता चला था कि प्यारा चौक पर सबीर ओवरसीस प्वाइंट के संचालक सौरभ शर्मा लोगों को कंपनी के माध्यम से विदेश भेजकर काम दिलवाने का काम करता है।
विज्ञापन

नवंबर 2022 में वह आरोपी के कार्यालय में उससे मिला। आरोपी ने उसे बताया कि वह उसे कंपनी के माध्यम से क्रोएशिया भेज देगा। इसके लिए साढ़े सात लाख रुपये देने पड़ेंगे। टिकट का खर्चा उसे खुद करना होगा। आरोपी की बातों में आकर उसने अपनी जमीन बेचकर अलग अलग कर आरोपी को आठ लाख 75 हजार रुपये, पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 31 अगस्त 2023 को वह दिल्ली एयरपोर्ट से क्रोएशिया के जैग्रेब एयरपोर्ट पहुंच गया मगर वहां उसे कंपनी का कोई भी कर्मचारी लेने नहीं आया। इसके बाद वह आरोपी के कहने पर वहां एक होटल में रुका रहा। छह दिन तक आरोपी उसे झूठे आश्वासन देता रहा लेकिन उसे रोजगार नहीं दिलवाया। पांच सितंबर 2023 को जब उसने आरोपी से बातचीत की तो वह तैश में आ गया।

आरोपी ने उससे कहा कि उसे रोजगार दिलाने की उसकी कोई जिम्मेवारी नहीं है। काम दिलवाने में वह उसकी मदद नहीं कर सकता। रोजगार न मिलने पर वह क्रोएशिया से वापस भारत आ गया। उसने आरोपी से बात की तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। परेशान होकर उसने आरोपी से पैसे वापस मांगे तो उसने पैसे देने से मना कर दिया। जांच अधिकारी एसआई बलदेव राज का कहना है कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed