{"_id":"6872b6bd9616a9c241057671","slug":"meritorious-students-were-overjoyed-after-being-honored-by-the-chief-minister-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-140713-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मुख्यमंत्री से सम्मानित होकर खुशी से झूम उठे मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मुख्यमंत्री से सम्मानित होकर खुशी से झूम उठे मेधावी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। अमर उजाला की ओर से बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में सर्वाधिक अंक लेकर नाम चमकाने वाले मेधावी विद्यार्थियों के लिए पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में राज्य स्तरीय समारोह करवाया गया। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने समारोह में विद्यार्थियों को प्रशंसा पत्र, पदक व उपहार देकर सम्मानित किया।
वहीं मुख्यमंत्री के हाथों में सम्मान पाकर विद्यार्थी खुशी से झूम उठे और खुद को गौरवान्वित महसूस किया। इस दौरान यादगार के लिए विद्यार्थियों की मुख्यमंत्री के साथ ग्रुप फोटो भी हुई। इससे विद्यार्थियों के चेहरे पर और खुशी छा गई। समारोह के बाद विद्यार्थियों को एक विजिट भी कराया गया। जिसका उन्होंने खूब आनंद लिया और इन पलों को अपने मोबाइल में कैद किया।
आईएएस बनने का सपना
दामला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा रही मोनी रानी ने 12वीं कक्षा की कला संकाय में 500 में से 474 अंक प्राप्त किए हैं। मेरा सपना सिविल सर्विसेज परीक्षा को पास करके आईएएस अधिकारी बनने का है। इसके लिए मैंने स्वध्ययन किया है। मैंने खुद ही 9 से 10 घंटे रोज पढ़ाई की। मेरे माता- पिता तथा शिक्षकों ने मेरा बहुत साथ दिया।
विज्ञापन
रोज नौ से 10 घंटे की पढ़ाई
कोट कलसिया के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा रही विंकल ने 12 वीं में 500 में से 476 अंक प्राप्त किए हैं। मेरा सपना भी आईएएस बनने का है। मैंने परीक्षाओं में अच्छे अंक लेने के लिए रोजाना नौ से 10 घंटे पढ़ाई करती थी। इस दौरान मैंने मोबाइल, टीवी अन्य चीजों से दूरी बनाकर रखी। परिवार के लोगों ने भी पूरा सहयोग किया।
बड़ा अधिकारी बनना लक्ष्य
जठलाना के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा रही निधि चौहान ने 12वीं में 500 में से 483 अंक प्राप्त किए हैं। उसने अच्छे नंबरों के लिए कड़ी मेहनत की, रोजाना आठ से 10 घंटे पढ़ाई करती थी। परिवार ने उसका पूरा ख्याल रखा। मैं भी बड़ी अफसर बनकर देश की सेवा करना चाहती हूं। इसी को ध्यान में रख आगे की पढ़ाई को जारी रखूंगी।
मेरा सपना आईएएस बनना
व्यासपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा रही यशिका ने 12वीं में 500 में से 474 अंक प्राप्त किए हैं। दूसरों विद्यार्थियों की तरह उसका सपना भी आईएएस बनना है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रख उसने बोर्ड की परीक्षाओं में 10 से 12 घंटे पढ़ाई की। इस दौरान परिवार ने उसका काफी स्पॉट किया। अमर उजाला से मिला सम्मान हमेशा याद रखूंगी।
सीए बनने का सपना
जगाधरी के सनातन धर्म सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र गणेश कुमार ने 10 वीं कक्षा में 500 में से 488 अंक प्राप्त किए हैं। इसके लिए मैंने खुद ही 9 से 10 घंटे रोज पढ़ाई की। इन सब में मेरे माता-पिता तथा शिक्षकों ने बहुत साथ दिया। मेरा सपना कॉमर्स लेकर सीए बनने का है। मेरा मानना है यदि लगन के साथ पढ़ाई की जाए तो आप अपने लक्ष्य को एक दिन प्राप्त कर ही लेंगे।
इंजीनियर बनने की ख्वाहिश
खुर्दी के स्टार वे सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा मानवी ने 10 वीं में 500 में से 485 अंक प्राप्त किए हैं। मैंने अच्छे अंक पाने के लिए खुद ही 10 से 12 घंटे रोज पढ़ाई की। इन सब में मेरे माता- पिता, मेरे परिवार व मेरे स्कूल प्रबंधन ने बहुत साथ दिया। मैं वैज्ञानिक बनना चाहती हूं। यही लक्ष्य लेकर मैं आगे बढ़ रही हूं। मुझे पता है एक दिन मैं यह मुकाम जरूर पा लूंगी।
बीटेक करना चाहती हूं
रामपुर कांबोयान के एमडी परामाउंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा कृतिका ने 10 वीं कक्षा में 500 में से 487 अंक प्राप्त किए है। बोर्ड की परीक्षाओं में अच्छे नंबर लेने के लिए रोजाना पांच से सात घंटे पढ़ती थी। वह बीटेक करना चाहती है। मुझे पढ़ना अच्छा लगता है, जिसका लाभ उसे दसवीं की परीक्षा में मिला। शेड्यूल बनाकर पढ़ाई की तो बेहतर नंबर आए।
आईएएस बनने के ख्वाब
कलावड़ के शिवालिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र मयंक अठवाल ने 10वीं में 500 में से 485 अंक प्राप्त किए। परीक्षाओं में उसने रोजाना 10 से 12 घंटे पढ़ाई की। उसका सपना भी आईएएस ऑफिसर बनकर देश की सेवा करना चाहता है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रख वह आगे की पढ़ाई कर रहा है। एक दिन मैं अपने इस सपने को जरूर पूरा कर लूंगा।