{"_id":"683a1f076894a3cf730396d6","slug":"meritorious-students-were-honoured-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-138564-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
Sat, 31 May 2025 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 31 May 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
मेधावी विद्यार्थियों के साथ पूर्व शिक्षा मंत्री, डीईओ व स्टाफ। संवाद
प्रतापनगर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बक्करवाला के विद्यार्थियों ने 10वीं और 12वीं में शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। बक्करवाला स्कूल को शिक्षा निदेशक, शिक्षा मंत्री ने पंचकूला में सम्मानित किया था। विद्यार्थियों ने गांव, विद्यालय व जिले का नाम प्रदेश में रोशन किया है।
इसे लेकर शुक्रवार को स्कूल में कार्यक्रम किया गया। इसमें मुख्यातिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस दौरान हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य अमर सिंह नंदगढ़ विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम में 10वीं और 12वीं के मेरिट प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र व पदक देकर सम्मानित किया।
कैबिनेट मंत्री चौधरी कंवरपाल ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता की सबसे ज्यादा खुशी मां-बाप और अध्यापकों को होती है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को सभी प्रकार की सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि राजकीय स्कूलों में बुनियाद और सुपर-100 योजना से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जा रही है। इन योजनाओं से कई विद्यार्थियों ने जेईई और नीट जैसी परीक्षा उत्तीर्ण की है।