{"_id":"64ea5e68a5a7bdcf4e0e5326","slug":"license-will-be-canceled-for-using-mobile-while-driving-handa-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-4654-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चलाते समय मोबाइल इस्तेमाल करने पर लाइसेंस होगा रद्द : हांडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चलाते समय मोबाइल इस्तेमाल करने पर लाइसेंस होगा रद्द : हांडा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। एसपी मोहित हांडा ने कहा कि सड़क हादसों को रोकने के लिए व ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एसपी हांडा ने एसएचओ ट्रैफिक व जिला पुलिस को निर्देश दिए हैं कि वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने वालों पर अधिक से अधिक कार्रवाई करें। इससे वाहन चालक और सामने वाले सभी सुरक्षित रहेंगें। उन्होंने अपील है कि हमेशा यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें, बिना हेल्मेट दुपहिया वाहन न चलाएं, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य धारण करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं, हमेशा सही दिशा में वाहन चलाएं, यातायात नियमों एवं संकेतों का पालन कर वाहन चलाएं, नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें।
विज्ञापन
यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर जिला की यातायात व्यवस्था को सुगम सुरक्षित बनाए रखने में सहायक बने। सुरक्षित चले सुरक्षित रहें। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करना दुर्घटना का मुख्य कारण है, इसे ही रोकना पुलिस का उद्देश्य है। इसलिए वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग ना करें। वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने पर पांच हजार जुर्माना का प्रावधान है, तथा वाहन चालक का लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है।
विज्ञापन