फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Knowledge of road safety rules tested through exam

Yamuna Nagar News: परीक्षा से जांचा सड़क सुरक्षा नियमों का ज्ञान

Wed, 13 Nov 2024 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 13 Nov 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Knowledge of road safety rules tested through exam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए शिक्षा विभाग पुलिस के साथ मिलकर कार्यक्रम चला रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को सड़क सुरक्षा विषय पर परीक्षा करवाई गई। पूरे जिले से इस परीक्षा में निजी व सरकारी स्कूल से कुल 191926 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
यह परीक्षा जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में सुबह 11 बजे करवाई गई। जिसमें तीसरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। स्कूल के अलावा यह परीक्षा तमाम कॉलेज व शिक्षण संस्थान में भी करवाई गई। परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को कक्षा के अनुसार चार श्रेणियों में विभाजित किया गया। पहली श्रेणी में तीसरी से पांचवीं के विद्यार्थियों को शामिल किया गया।
विज्ञापन

दूसरी श्रेणी में कक्षा छह से आठ के विद्यार्थी और तीसरी क्षेणी में नौवीं से 12वीं के विद्यार्थियों को शामिल किया गया। परीक्षा में विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। पूरे जिले से इस परीक्षा में निजी व सरकारी स्कूल से कुल 191926 विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह परीक्षा जिला पुलिस व शिक्षा विभाग की ओर से करवाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात पुलिस के एसआई नरेश कुमार और शिक्षा विभाग की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के संदीप गुप्ता को नोडल अधिकारी बनाया गया था। उन्होंने बताया कि जिले के सभी स्कूलों में शांतिपूर्वक परीक्षा हुई। परीक्षा का परिणाम अगले सप्ताह तक जारी किया जाएगा। यह परीक्षा अभी स्कूल स्तर पर करवाई गई है। इसके बाद यह परीक्षा खंड और फिर जिला स्तर पर करवाई जाएगी। जिलास्तरीय प्रतियोगिता के विजेता प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

किस खंड में कितनों ने दी परीक्षा

जगाधरी खंड के सरकारी स्कूल की तीसरी से पांचवीं के हिंदी माध्यम के 8237 और अंग्रेजी माध्यम के 1180 ने परीक्षा दी। वहीं, बिलासपुर में हिंदी से 3179 और अंग्रेजी से 843 ने, छछरौली में 7184 ने हिंदी और 447 ने अंग्रेजी माध्यम से परीक्षा दी। इसके अलावा मुस्ताफाबाद से 1914 और 173 बच्चों ने परीक्षा दी। रादौर से 2410 व 326 और साढौरा से 1710 व 232 ने परीक्षा दी।
निजी स्कूलों में बिलासपुर से हिंदी माध्यम में 368 और अंग्रेजी माध्यम से 3209 ने, छछरौली से 788 ने हिंदी और 2664 ने अंग्रेजी माध्यम से, जगाधरी में 3545 ने हिंदी और 18358 ने अंग्रेजी माध्मम से परीक्षा दी। मुस्तफाबाद से 431 और 1905 ने, रादौर से 591 और 1812 ने परीक्षा दी। साढौरा से 462 ने हिंदी और 980 ने अंग्रेजी माध्यम से परीक्षा दी। इसके अलावा छठी से आठवीं की क्षेणी में बिलासपुर खंड के सरकारी व निजी स्कूल से 3773 ने हिंदी और 3490 ने परीक्षा दी।
छछरौली से हिंदी माध्यम से 8700 और 2317 अंग्रेजी माध्यम से परीक्षा देने वालों की संख्या रही। जगाधरी से 12284 ने हिंदी और 18100 ने अंग्रेजी माध्यम से परीक्षा दी। मुस्तफाबाद से हिंदी माध्यम में 2626 और 1617 ने अंग्रेजी माध्यम से, रादौर में 3345 ने हिंदी और 1777 ने अंग्रेजी माध्यम से और साढौरा खंड से हिंदी से 2849 और 705 ने अंग्रेजी से परीक्षा दी। इसी तरह नौवीं से 12वीं कक्षा की क्षेणी में कुल 67345 ने परीक्षा दी।

बिलासपुर से 4418 ने हिंदी और 4159 ने अंग्रेजी से परीक्षा दी। छछरौली से 8047 ने हिंदी औश 2310 ने अंग्रेजी माध्यम से, जगाधरी से 11540 ने हिंदी और 21060 ने अंग्रेजी माध्यम से परीक्षा दी। मुस्तफाबाद से 3221 ने हिंदी और 2248 अंग्रेजी से, रादौर से कुल 3898 ने हिंदी और 2237 ने अंग्रेजी माध्यम और साढौरा से 3439 और 768 ने अंग्रेजी माध्यम से परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed