{"_id":"5d73f7df8ebc3e93d47d5a9f","slug":"khanan-mafia-turck-yamuna-nagar-news-rtk5166182167","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम के साथ धक्का मुक्की कर खनन सामग्री से भरा वाहन छुड़ा ले गए खनन माफिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम के साथ धक्का मुक्की कर खनन सामग्री से भरा वाहन छुड़ा ले गए खनन माफिया
विज्ञापन
नत्थनपुर के पास पर खनन सामग्री से भरा एक वाहन खनन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। टीम इसे लेकर जाने वाली थी कि अवैध खनन करने वाले दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए। ये टीम के साथ धक्का-मुक्की कर पकड़े गए वाहन को जबरन छुड़ा ले गए। खनन विभाग के अधिकारियों ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार यमुना नदी इलाके से एक वाहन खनन सामग्री से भरा गया। अवैध खनन की बात कहकर खनन विभाग की टीम ने इस वाहन को नत्थनपुर गांव के नजदीक पकड़ लिया। वाहन पकड़ने को लेकर वहां पर जमकर हंगामा हो गया। कुछ ही देर में मौके पर दर्जनों की तादाद में लोग पहुंच गए। वाहन को लेकर जा रही टीम को इन्होंने घेर लिया। बताया जाता है कि टीम के सदस्यों के साथ एक दो लोगों ने धक्का-मुक्की भी कर दी। ये जबरन टीम से वाहन को छुड़ा ले गए। देर शाम तक यह हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
जिला खनन अधिकारी राजीव धीमान ने बताया कि पूरा मामला उनके नोटिस में है। इसे लेकर थाने में शिकायत दी जा रही है। कुछ आरोपियों को टीम के सदस्यों ने पहचान भी लिया है।