फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Khair smuggling on bike by hiding it in grass

Yamuna Nagar News: घास में छिपाकर बाइक पर खैर की तस्करी

Sat, 14 Feb 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 14 Feb 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Khair smuggling on bike by hiding it in grass
पकड़ी गई खैर की लकड़ी। विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। खैर तस्करी का एक नया तरीका सामने आया है। तस्कर जंगल से खैर की लकड़ी काटकर उसे घास में छिपाकर मोटरसाइकिल पर ले जा रहे थे, ताकि चेकिंग के दौरान शक न हो।
मामले में वन विभाग की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। वन राजिक अधिकारी मोबीन खान व वनरक्षक संदीप ने बताया कि वन विभाग के अनुसार सूचना मिली कि डारपुर क्षेत्र से कुछ लोग खैर की लकड़ी काटकर बाइक पर ले जाने वाले हैं।
विज्ञापन

सूचना पर वन विभाग की टीम ने गांव के रास्ते पर नाका लगाया। जंगल की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल को रुकने का इशारा किया गया। चालक बाइक छोड़कर खेतों की ओर भाग निकला, जिसकी पहचान बाद में डारपुर निवासी आलिम के रूप में हुई। मोटरसाइकिल की तलाशी लेने पर घास के अंदर छिपाकर रखे खैर की लकड़ी के तीन टुकड़े बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दिन जंगल की छानबीन में जंगल में ताजा कटान के निशान मिले और छह अन्य टुकड़े बरामद किए गए। जांच में सामने आया कि यह लकड़ी संरक्षित क्षेत्र से काटी गई। जांच में पाया गया कि वारदात डारपुर गांव निवासी आलिम, तालीम, अकबर और दिलशाद निवासी गांव डारपुर ने मिलकर की। चारों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed