{"_id":"683b4cfa57765afa9d0ec55e","slug":"jeweller-got-carried-away-by-talking-to-a-jeweller-and-stole-jewellery-worth-lakhs-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-138633-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सराफ को बातों में लगा चुराए लाखों के जेवरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सराफ को बातों में लगा चुराए लाखों के जेवरात
Sun, 01 Jun 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। दामला स्थित श्री ओम जगदंबा ज्वेलर्स में दो आरोपियों ने बुजुर्ग सराफ को बातों में लगाकर लाखों के गहने चोरी कर लिए। जब बुजुर्ग को बेटा दुकान पर आया तो चोरी का पता चला। सीसीटीवी फुटेज में दोनों व्यक्ति बातों में लगाकर चोरी करते हुए कैद हुए है। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात दो व्यक्तियों पर चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
औरंगाबाद निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उसकी किशनपुरा दामला गांव में श्री ओम जगदंबा ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। रोज की तरह शनिवार सुबह उन्होंने दुकान खोली। दोपहर करीब डेढ़ बजे वह अपने पिता को दुकान पर बिठाकर निजी कार्य से दामला में चला गया। पीछे से दुकान पर एक अज्ञात व्यक्ति आया। उसने उसके पिता को चांदी की अंगूठी दिखाने की बात कहीं। उसके पिता उस व्यक्ति को अंगूठी दिखाने लग गए। तभी दुकान पर दो और व्यक्ति आ गए। उन्होंने उसके पिता जो अपनी बातों में उलझाना शुरू कर दिया। उन्होंने कई गहने दुकान में देखें, लेकिन खरीदा कुछ नहीं। इसके बाद दोनों व्यक्ति दुकान से चले गए। जब वह दुकान में आया तो उसके पिता ने उसे बताया कि दुकान में दो अनजान व्यक्ति आए थे।
उन्होंने कोई जेवर नहीं दिया। जब उसने गहनों की जांच की तो उनमें से सोने की नथलियों का 24 ग्राम 8 रती वजन का पैकेट, सोने की कानों की बालियों का 10.120 ग्राम का पैकेट चोरी था। सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो आरोपी उसके पिता को बातों में लगाकर गहने चोरी करते नजर आ रहे है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की।