फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   janjle, leg, and, hand, finance, unknone, theep

जंगल में हाथ-पांव बंधे मिला फाइनेंस कंपनी का कर्मी, चार अज्ञात युवकों पर लगाया लूट का आरोप

Sat, 28 Jan 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Sat, 28 Jan 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
janjle, leg, and, hand, finance, unknone, theep
पानीपत - फोटो : पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खिजराबाद। फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने चार अज्ञात हथियारबंद युवकों पर गन प्वाइंट पर लूट की वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। हाथ व पांव में रस्सी बंधे और मुंह पर कपड़ा बंधे हुए कर्मचारी हथनीकुंड के जंगल में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची खिजराबाद पुलिस ने युवक को रस्सियों से खुलवाया और मामले की जांच शुरू कर दी। देर शाम तक पुलिस कर्मचारी से पूछताछ में जुटी हुई थी। पुलिस मामला संदिग्ध देख जांच के बाद केस दर्जकरने की बात कह रही है।

श्री राम फाइनेंस कंपनी में कार्यरत सोनू ने बताया कि पिछले कई सालों से वह कंपनी में काम करता है। वह वाहनों पर हुए लोन की रिकवरी में काम करता है और आस पास के क्षेत्र से लोन हुए वाहनों की किस्तें एकत्रित करता है। सोनू ने बताया कि शानिवार को वह यूपी के बेहट, मिर्जापुर, रायपुर आदि जगहों से 368700 रुपये की किस्तें एकत्रित कर यमुनानगर के लिए हथनीकुंड के रास्ते से निकला। जैसे ही वह हथनीकुंड नाका पार करने के बाद यमुना की पटड़ी से होते हुए नेशनल हाईवे पर चढ़ने के लिए निकला तो दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने उसे घेर लिया और उसके कान पर पिस्तौल तान दी। सोनू ने बताया कि बाइक सवार चारों युवक उसे जंगल के अंदर ले गए और उसके पास बैग से किस्तों के 368700 रुपये छीन लिए और उसके हाथ व पांव रस्सियों से बांध दिए। इसके बाद रूमाल से उसका मुंह बांधकर जंगल के अंदर फेंक फरार हो गए। उसने बताया कि शाम करीब छह बजे एक राहगीर ने उसको देखा और पास बने एक ढाबे पर लोगों को बताया तो वहां ढाबे से विक्की वालिया ने जाकर जंगल में देख पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर खिजराबाद पुलिस ने मौके पर पहुंच युवक को मुक्त करवाकर बयान लिए। देर शाम तक पुलिस कर्मचारी से पूछताछ कर रही थी। खिजराबाद थाना प्रभारी विपिन कुमार का कहना है कि मामला अभी संदिग्ध लग रहा है। कर्मचारी से पूछताछ की जा रही है। हर एंगल से जांच के बाद ही केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed