फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students took a pledge not to use drugs

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने लिया नशा न करने का संकल्प

Sun, 11 Oct 2026 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 11 Oct 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Students took a pledge not to use drugs
दामला में आयोजित कार्यक्रम में नशा न करने की शपथ लेते विद्यार्थी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने सेठ जयप्रकाश बहुतकनीकी संस्थान दामला में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने जीवन में कभी भी नशा नहीं करने की शपथ ली।
प्राचार्य संजीव सहगल की उपस्थिति में हुए कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी रिचा खरबंदा के नेतृत्व में किया गया। मुख्य वक्ता हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि नशा केवल शरीर को ही नहीं, बल्कि मन, परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। नशे की लत मानसिक स्वास्थ्य, शिक्षा, कार्यक्षमता और पारिवारिक सुख-शांति के लिए गंभीर चुनौती है।
विज्ञापन

डॉ. वर्मा ने कविता, गायन और प्रेरक उदाहरणों के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नशे से दूर रहना ही जीवन की सच्ची विजय है। बच्चों को अच्छे संस्कार देना परिवार की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से संबंधित सूचना देने और सहायता प्राप्त करने के लिए राष्ट्रीय मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 और ब्यूरो के हेल्पलाइन नंबर 90508-91508 की जानकारी दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed