{"_id":"6aca8db11e5caab4aa0f6563","slug":"staging-of-the-episode-depicting-ramas-exile-to-the-forest-and-dasharathas-lamentation-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-164344-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: राम वनवास और दशरथ विलाप प्रसंग का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: राम वनवास और दशरथ विलाप प्रसंग का मंचन
Sun, 11 Oct 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
रामपुरा में आयोजित रामलीला में अभियन करते कलाकार। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। श्री हनुमान रामलीला क्लब रामपुरा कॉलोनी की ओर से आयोजित रामलीला में चौथे दिन शुक्रवार की रात कैकेयी के वरदान, भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और सीता के वनवास व राजा दशरथ के विलाप के प्रसंगों का मंचन किया गया। कलाकारों ने शानदार अभिनय के माध्यम से प्रसंगों को जीवंत कर दिया।
मंचन में दिखाया गया कि महारानी कैकेयी राजा दशरथ से पहले वरदान में भरत के लिए राजगद्दी और दूसरे में भगवान श्रीराम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांगती हैं। पिता के वचन की मर्यादा बनाए रखने के लिए भगवान श्रीराम वन जाने का निर्णय लेते हैं। सीता और लक्ष्मण भी उनके साथ वन जाने का संकल्प लेते हैं। इसके बाद पुत्र वियोग में राजा दशरथ के विलाप का दृश्य प्रस्तुत किया गया।
रामलीला में श्रीराम की भूमिका मणि कौशल, लक्ष्मण की अमित शर्मा, सीता की पलविंदर, दशरथ की स्वीटी शर्मा, सुमंत की हरि गौरव, वशिष्ठ की यूकेश, कैकेयी की प्रमोद और सुमित्रा की भूमिका करण कुमार ने निभाई। रामलीला का आयोजन प्रधान लक्की शर्मा, सरपरस्त रोशन लाल कौशल (पप्पू प्रधान), डायरेक्टर महेंद्र पाल, उपप्रधान स्वीटी शर्मा के नेतृत्व में किया जा रहा है।