{"_id":"656264b48fa547ebce082d4c","slug":"jane-car-hits-the-divider-and-hits-a-tree-due-to-collision-with-innova-young-man-dies-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-9598-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: इनोवा की टक्कर से जेन कार डिवाइडर से टकराकर पेड़ से टकराई, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: इनोवा की टक्कर से जेन कार डिवाइडर से टकराकर पेड़ से टकराई, युवक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। नेशनल हाईवे-344 के कैल कलानौर बाईपास पर सुढैल गांव के पास शुक्रवार की शाम इनोवा ने पीछे से जेन कार को टक्कर मार दी। हादसे में जेन कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से और फिर पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सबलपुर, यमुनानगर निवासी अजय कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी इनोवा कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
अंसल टाउन जगाधरी निवासी इकबाल सिंह ने फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शुक्रवार को अपने दोस्त के लड़के की शादी में कुरुक्षेत्र के हेरिटेज गार्डन पीपली में गया था। रात में शादी के बाद वह अपनी कार में घर लौट रहा था। जब वह नेशनल हाईवे-344 के कैल कलानौर बाईपास पर पहुंचा तो उसके आगे एक जेन कार चल रही थी। जब वह सुढैल अड्डे से थोड़ा आगे राजू ढाबे के पास पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आ रही इनोवा ने उसकी कार को क्रॉस करते हुए आगे चल रही जेन कार को टक्कर मार दी, जिससे जेन कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में जेन कार में सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने कार रोककर हादसे के बारे में डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इससे पहले ही जेन कार में सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सबलपुर गांव निवासी अजय के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना के बारे में सूचना दी। साथ ही शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। दूसरी ओर आरोपी इनोवा कार चालक मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन