{"_id":"6a20a6e1e2b5bef83c0a3b54","slug":"international-employment-festival-in-kurukshetra-today-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-157150-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय रोजगार महोत्सव आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय रोजगार महोत्सव आज
Thu, 04 Jun 2026 03:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 04 Jun 2026 03:42 AM IST
विज्ञापन
रादौर। नवीन जिंदल फाउंडेशन की ओर से चार जून को जिंदल ग्लोबल सिटी सेक्टर-29 कुरुक्षेत्र में होने वाले नवीन अवसर अंतरराष्ट्रीय रोजगार महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम सफल बनाने के उद्देश्य से सांसद नवीन जिंदल के संसदीय कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह रादौर पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की।
धर्मवीर सिंह ने कहा कि यह रोजगार महोत्सव क्षेत्र के युवाओं को देश व विदेश में उपलब्ध रोजगार अवसरों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि सांसद नवीन जिंदल युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें बेहतर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। खंड सरपंच एसोसिएशन के प्रधान परमजीत सिंह खेड़की ने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए लाभकारी साबित होगा। उन्होंने रादौर क्षेत्र के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की। इस दौरान हेमराज कुंजल, हरभजन सिंह, सुरेश कुमार, तरुण चावला, सोनू सचदेवा, नरसिंह खेड़ी, लक्खा सिंह, मेनपाल, मंगतराम जोगी, प्रीति लाल बकाना, रहतु राम, राकेश सैनी, भूषण मंगला, विकास अधिकारी, डॉ. राज कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद
-- -- -- -- -- -- -