{"_id":"673859152d9af3ee5b0fdd28","slug":"inspector-s-wife-murdered-her-mother-in-law-in-yamunanagar-police-arrested-her-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamunanagar: इंस्पेक्टर की पत्नी ने की थी सास की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार; मर्डर के बाद रची लूट की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamunanagar: इंस्पेक्टर की पत्नी ने की थी सास की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार; मर्डर के बाद रची लूट की साजिश
Sat, 16 Nov 2024 02:04 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 16 Nov 2024 02:04 PM IST
सार
इंस्पेक्टर की पत्नी ने ही अपनी सास की हत्या की थी। बताया जा रहा है कि सास बहू के बीच मे अक्सर झगड़ा होता रहता था। वारदात कर दिन भी झगड़ा हुआ था। जिस कारण बहु ने सास की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
यमुनानगर में इंस्पेक्टर निर्मल सिंह की मां की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है पुलिस ने इंस्पेक्टर की पत्नी को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर की पत्नी ने ही गला दबाकर अपनी सास की हत्या की थी। बीते सोमवार को हरियाणा पुलिस ने इंस्पेक्टर निर्मल सिंह की मां की घर मे घुसकर हत्या की गई थी।
विज्ञापन
परिजनों ने 75 लाख रुपये लूट के बाद हत्या का आरोप लगाया था। जिसके बाद से ही पुलिस की चार टीमें जांच कर रही थी। बारीकी से हुई जांच के बाद पुलिस को इंस्पेक्टर की पत्नी पर ही शक हुआ था।पुलिस ने शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की तो जिसके बाद हत्याकांड का खुलासा हो गया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर की पत्नी ने ही अपनी सास की हत्या की थी। बताया जा रहा है कि सास बहू के बीच मे अक्सर झगड़ा होता रहता था। वारदात कर दिन भी झगड़ा हुआ था। जिस कारण बहु ने सास की हत्या कर दी थी। सीआईए 2 की टीम ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन