फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Information given to students about protection from cyber crime

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को साइबर क्राइम से बचाव की दी जानकारी

Sun, 24 Nov 2024 05:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 24 Nov 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Information given to students about protection from cyber crime
छछरौली। राजकीय महाविद्यालय के रोजगार प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का शनिवार को समापन हो गया। ये कार्यशाला प्राचार्य प्रो. डॉ. संजीव कुमार के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. संजीव ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम से बचाव के तरीकों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अपनी पूरी क्षमता को उजागर करने और जीवन कौशल विकसित करने लिए आत्मविश्वास, संचार कौशल एवं सकारात्मक मानसिकता को बढ़ाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में हिंदू गर्ल्स कॉलेज की कंप्यूटर साइंस विज्ञान की प्रोफेसर डॉ. सोनिया शर्मा मुख्य वक्ता रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को कंप्यूटर साइंस और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न कॅरिअर विषय व अवसरों के बारे बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम से बचने के तरीके बताए। वहीं, उन्होंने विद्यार्थियों भविष्य में साइबर क्राइम रोकने व साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं के बारे बताया। विद्यार्थियों को अपने भविष्य के प्रति जागरूक होना चाहिए और मेहनत करनी चाहिए। ताकि वे अपने लक्ष्य व उद्देश्य में सफलता प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन

कार्यशाला में दूसरे सत्र में इतिहास की सेवानिवृत्त प्रोफेसर बलजीत कौर रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास के बारे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नौकरी पाने के लिए डिग्री के साथ सकारात्मक व्यक्तित्व का होना भी जरूरी है। विद्यार्थियों में ऊर्जा, आत्मविश्वास, उत्साह, अनुशासन, निष्ठा और सकारात्मक सोच होनी। कॉलेज के महिला प्रकोष्ठ की ओर से विद्यार्थियों के लिए एक व्याख्यान करवाया गया। जिसमें डॉ. सोनिया शर्मा ने छात्राओं को स्त्री सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन डॉ. रुचिका वधवा ने किया। रोजगार प्रकोष्ठ संयोजिका प्रो. प्रतिभा की देखरेख में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान प्रो. सीमा, प्रवीण शर्मा, डॉ. मुकुल शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed