{"_id":"66ae9798d8147a9be7086736","slug":"information-given-about-the-new-education-policy-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-123190-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नई शिक्षा नीति के बारे में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नई शिक्षा नीति के बारे में दी जानकारी
Sun, 04 Aug 2024 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 04 Aug 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। एसडी प्रबंधन एवं तकनीकी संस्थान में नए विद्यार्थियों के लिए उन्नमुखीकरण कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कॉलेज की गतिविधियों, संरचनाओं, पाठ्यक्रम व स्टाफ से परिचित करवाना रहा। इस दौरान नई शिक्षा नीति के बारे में भी जानकारी दी गई।
संस्थान निदेशिका डॉ. शैली गुप्ता ने विद्यार्थियों को संस्थान से संबंधित जानकारी दी। एमबीए विभाग की एचओडी डॉ. शिल्पा जैन ने विद्यार्थियों को अनुशासन में रह कर कार्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। बीबीए विभाग की एचओडी डॉ. रेखा राठौर ने विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति के बारे में बताया। संस्थान की गतिविधियों के बारे कंप्यूटर विभाग के विभागाध्यक्ष अतुल गर्ग ने जानाकारी दी।
पुस्तकालयाध्यक्ष रामकुमार भास्कर ने लाइब्रेरी की उपयोगिता बताकर विद्यार्थियों को सदस्यता लेने की अपील की। शैली गुप्ता ने कहा कि स्कूल के वातावरण से निकल कर विद्यार्थी कॉलेज के नए वातावरण में आते हैं। इस दौरान विद्यार्थियों को मिलने वाली छात्रवृत्तियों के बारे जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रेरणा कौशिक, फरमीदा सलमानी, पूजा कांबोज, बलदेव सिंह, डॉ. मीना राणा, रवि कांबोज, मीना सैनी, शिल्पी गोयल, स्वाति कालड़ा, तरनप्रीत कौर, गरिमा, पुनीत जोली, अजय, सानिया आदि मौजूद रहे।