फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   India's first Buddhist monastery in Rampur Gedha village

Yamuna Nagar News: रामपुर गेढ़ा गांव में भारत का पहला बौद्ध मठ

Sun, 09 Feb 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 09 Feb 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
India's first Buddhist monastery in Rampur Gedha village
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। शिवालिक की पहाड़ियों की तलहटी में स्थित रामपुर गेढ़ा गांव में भारत का पहला बौद्ध मठ अरण्य संघराम बुद्ध विहार की पहली कल्याण मित्र गृह का उद्घाटन आचार्य लुमपोलियन की ओर से रविवार को किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजान केबली करेंगे। यह जानकारी प्रबंधक राहुल साक्य ने दी।
उन्होंने बताया कि आरण्य विहार ट्रस्ट के सहयोग से गांव रामपुर गेंढ़ा में भारत का पहला बौद्ध परंपरा का प्राचीन मठ विहार का निर्माण किया जा रहा है। शिवालिक क्षेत्र बहुत प्राचीन व ऐतिहासिक है। यहां हजारों साल पहले बौद्ध मठ व विहार होने के साक्ष्य मिले हैं जो कि हमारे लिए सौभाग्य की बात है। पुन: उसी जगह पर बौद्ध मठ का निर्माण होना बड़े गर्व की बात है। ऐतिहासिक जगह पर प्राचीन पद्धति के अनुसार तप करने का अवसर मिल रहा है।
विज्ञापन

यमुनानगर की भूमि प्राचीन काल से बौद्ध धर्म का केंद्र रही है। चनेटी बौद्ध धर्म से संबंधित है, जो चीनी यात्री भारत आए थे उन्होंने अपनी किताबों में यहां के क्षेत्र का जिक्र है। यह आश्रम आसपास के लोगों के लिए एक छतरी का काम करेगा। भारत में पहला व विश्व में 34वां मठ का निर्माण शिवालिक की पहाड़ियों की तलहटी में गांव रामपुर गेंढ़ा के समीप किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बनने वाले मठ में भारत व अन्य देशों से आने वाले भिक्षु भी जीवन यापन कर साधना करेंगे। रविवार सुबह 11 बजे बुद्धा वंदना होगी। उसके पश्चात भिक्षु गांव में जाकर भिक्षा मांगेंगे और आमजन को आशीर्वाद देंगे। इसके पश्चात भोजन किया जाएगा और अंत में अरण्य संघराम बुद्ध विहार का उद्घाटन किया जाएगा। इसके लिए थाइलैंड व भारत के अलग-अलग जगहों से बौद्ध भिक्षु पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed