फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   In Night Domination, police checked 1971 vehicles overnight, 23 challans

नाइट डोमिनेशन में पुलिस ने रातभर 1971 वाहनों को जांचा, 23 के चालान, दो जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
In Night Domination, police checked 1971 vehicles overnight, 23 challans
यमुनानगर। अपराध पर लगाम कसने के लिए जिला पुलिस की तरफ से शनिवार रात नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया गया। पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध शराब बेचते एक व्यक्ति व दो भगोड़ों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

एसपी सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि शनिवार रात 10 बजे से सुबह चार बजे तक नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने-अपने इलाकों में गश्त की। पुलिस ने होटल, धर्मशाला, ढाबों और अन्य ठहरने वाले स्थानों तथा बैंक, एटीएम को भी चेक किया। जो अपराधी रात के समय वारदात को अंजाम देने निकलते हैं वह काबू आ जाते हैं। इस तरह सड़क पर पुलिस की उपस्थिति कई तरह की गतिविधियों को रोकने के काम आती है। आम आदमी को सुरक्षा का एहसास होता है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि 115 पुलिस पार्टियों ने 33 स्थानों पर नाकाबंदी कर चेकिंग की। इस दौरान कुल 1961 वाहनों की गहनता से जांच की गई। इनमें 584 दोापहिया, 531 चार पहिया, 278 लाइट कमर्शियल वाहन, 468 हैवी कमर्शियल वाहन शामिल थे। इसमें से 23 वाहनों के चालान किए गए दो वाहनों को जब्त किया। रातभर पुलिस ने 112 सार्वजनिक स्थानों की जांच की। 59 अजनबी लोगों से पूछताछ की गई। दो आरोपी गिरफ्तार किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार व सुनसान जगह चिन्हित करके पैदल गश्त की डयूटियां लगाई गई। महिला पुलिस भी गश्त व नाकाबंदी के दौरान हाजिर रही।
रात को पुलिस ने एक व्यक्ति को नौ बोतल अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। थाना फर्कपुर पुलिस ने दो भगोड़ों कृष्णा नगर के सागर शर्मा व जैन कॉलोनी के सूरज उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया।

---------
सट्टा खेलने वालों से 3790 रुपये बरामद
पुलिस ने सट्टा खाइवाली करने वालों पर भी कार्रवाई की। थाना शहर जगाधरी पुलिस की टीम ने सट्टा खेलने वालों से 3790 रुपये बरामद किए। थाना प्रबंधक सुभाष ने बताया कि सिविल लाइन जगाधरी के पास से तिलक को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed