{"_id":"627c1022bc305a692378ac5b","slug":"in-land-dispute-beaten-with-sticks-and-sticks-three-people-including-woman-injured-yamuna-nagar-news-knl1078807105","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद में कस्सी व लाठियों से पीटा, महिला समेत तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीनी विवाद में कस्सी व लाठियों से पीटा, महिला समेत तीन लोग घायल
विज्ञापन
यमुनानगर। बिलासपुर के गांव संखेड़ा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की ज्वार की फसल पर स्प्रे कर दिया। महिला के मना करने पर आरोपियों ने उसे डंडे, लाठियों व कस्सी से पीटकर घायल कर दिया। महिला को बचाने आए उसके देवर व भतीजे को भी आरोपियों ने पीटकर घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संखेड़ा निवासी बलविंद्र कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी करीब 35 साल पूर्व हुई थी। उसके पास दो बेटे जसबीर सिंह व साहब सिंह हैं। उनकी गांव में ही जमीन है। जिस पर करीब 60-70 साल से वे खेती बाड़ी करते आ रहे है। उसकी सास नंद कौर ने दो बीघा खेती की जमीन गांव के ही रामकुमार को करीब 22 साल पहले बेची थी। उस जमीन पर वह खेती करते आ रहा है, लेकिन आरोपी रामकुमार और उसके लड़के प्रदीप कुमार व हरपाल हमारी जमीन पर कब्जा करके खेती करना चाहता है। विवाद होने पर करीब 10-12 दिन पहले उन्होंने इसकी शिकायत बिलासपुर पुलिस को दी थी और आरोपियों ने भी उनके खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने केवल हमारे ही चालान किए थे। नौ मई की सुबह करीब साढ़े छह आरोपी रामकुमार, उसके बेटे प्रदीप, हरपाल व गांव का ही जोगिंदर सिंह के हाथों में लाठी, डंडे व कस्सी लेकर उनके खेत में गए। आरोपी उनकी चेरी (ज्वार) की फसल में स्प्रे करने लगे। उसने आरोपियों को उनकी फसल में स्प्रे करने से मना किया। आरोप है कि इस बात को लेकर आरोपी प्रदीप, रामकुमार, हरपाल व जोगिंदर ने लाठी, डंडों व कस्सी से उस पर हमला कर दिया। उसने शोर मचाया तो उसका देवर अमरीक सिंह मौके पर पहुंचा। आरोपियों ने उस पर भी कस्सी से वार कर घायल हो गया। इस दौरान उसका भतीजा दिलबाग मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। आसपास के लोगों को आता देख आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्हें उपचार दिया गया। पुलिस ने मामले में चारों आरोपियों पर केस दर्ज किया।