फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Weather changed due to rain; clouds remained overhead

Yamuna Nagar News: बारिश से बदला मौसम, छाए रहे बादल

Sat, 31 Oct 2026 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 31 Oct 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Weather changed due to rain; clouds remained overhead
शुक्रवार की दोपहर बादल छाने के दौरान मॉडल टाउन से गुजरते लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। एक दिन पहले हुई बारिश के बाद जिले में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। शुक्रवार को दिनभर काले बादल छाए रहे और धूप न निकलने से लोगों को ठंडक का एहसास हुआ। सुबह और शाम के समय ठंड का असर अधिक महसूस किया गया।
मौसम में आए बदलाव का असर बाजारों में भी दिखाई दिया। अन्य दिनों की अपेक्षा शुक्रवार को बाजार में लोग हल्के गर्म कपड़े पहने नजर आए। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान आठ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली।
विज्ञापन

सुबह करीब नौ बजे कुछ देर के लिए बादलों और सूरज के बीच आंख-मिचौली का दौर चला, लेकिन इसके बाद सूरज फिर बादलों के पीछे छिप गया। दिनभर धूप नहीं निकलने से मौसम में ठंडक बनी रही। शाम होते-होते हवा के कारण सिरहन और बढ़ गई। त्योहारों के चलते बाजारों में रौनक बनी हुई है, लेकिन मौसम में आए बदलाव का असर लोगों की दिनचर्या और पहनावे पर भी दिखाई देने लगा है। शाम के समय बाजारों में खरीदारी के लिए पहुंचे लोग हल्के गर्म कपड़ों में नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक बदले मौसम के कारण लोगों ने ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि शनिवार और रविवार को भी जिले में मौसम का मिजाज लगभग ऐसा ही रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed