{"_id":"6ae4f90e2d6858e80b0ae38e","slug":"food-safety-department-team-collected-nine-samples-from-sweet-shops-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-165457-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिठाई की दुकानों से भरे नौ नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिठाई की दुकानों से भरे नौ नमूने
Sat, 31 Oct 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
व्यासपुर में मिठाई की दुकान से सैंपल लेते अधिकारी। विभाग
- फोटो : Self
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को मिठाई की दुकानों पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने कुल नौ खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए।
फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर डॉ. गुलाब सिंह ने अपनी टीम के सदस्य संजीव कुमार और मोहित गौतम के साथ जगाधरी, व्यासपुर, साढौरा और कपालमोचन में मिठाई की दुकानों पर जांच की। वहीं व्यासपुर और साढौरा में टीम के पहुंचने की सूचना मिलते ही कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर वहां से चले गए।
टीम ने ओम डेयरी जगाधरी से पनीर, खालसा स्वीट से खुरमा और पुरानी सब्जी मंडी स्थित दर्शन स्वीट से खोया का सैंपल लिया। व्यासपुर के बीकानेर मिष्ठान भंडार से बाकानेरी बर्फी, कश्यप स्वीट हाउस से बेसन के लड्डू और सैनी स्वीट हाउस से रसगुल्ले का सैंपल लिया गया।
विज्ञापन
इसी प्रकार कपालमोचन स्थित शर्मा स्वीट हाउस से बूंदी के लड्डू, साढौरा के कश्यप स्वीट हाउस से गुलाब जामुन और महालक्ष्मी स्वीट हाउस से पेठे का सैंपल लिया गया। डॉ. गुलाब ने बताया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए सभी सैंपल प्रयोगशाला में भेजे जाएंगे। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान पुलिस टीम भी खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ मौजूद रही।