{"_id":"6ae4f7bc8a1849e23e03e1dc","slug":"demand-for-concrete-steps-on-road-safety-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-165427-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सड़क सुरक्षा पर ठोस कदम उठाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सड़क सुरक्षा पर ठोस कदम उठाने की मांग
Sat, 31 Oct 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
जिला सचिवालय के बाहर नारेबाजी कर रोष प्रकट करते शहरवासी। संवाद
- फोटो : Self
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। जिले में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों और ओवरलोड डंपरों की आवाजाही को लेकर शुक्रवार को शहरवासियों ने जिला सचिवालय में प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष राहुल भान के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपकर सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
प्रदर्शन में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, युवाओं और शहरवासियों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जिले की सड़कों पर भारी वाहनों की बढ़ती आवाजाही और यातायात नियमों की अनदेखी लोगों की सुरक्षा के लिए चिंता बन गई है। सड़क हादसों में कई परिवार अपने बेटे, पिता, भाई और घर के एकमात्र कमाने वाले सदस्य को खो चुके हैं।
दुर्घटना होने के बाद जांच और मुआवजे के बजाय हादसों को रोकने के लिए पहले से प्रभावी व्यवस्था जरूरी है। प्रदर्शनकारियों ने सुबह के व्यस्त समय में भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने, ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाने तथा बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान चिराग सिंघल, कुलविंद्र राणा, निर्मल चौहान, जिया लाल, दिलीप दादवा, गौरव गोयल, नरेश मित्तल, कपिल सांगवान सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
बॉक्स
एक सप्ताह में आठ की गई जान
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सप्ताह में सड़क हादसे में आठ लोगों मौत की हो गई और पांच लोग घायल हुए हैं। बुधवार रात को दो सड़क हादसों में दो लोगों की जान चली गई। वीरवार को भी सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। शनिवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से जगाधरी में सगे भाई-बहन की मौत हो गई। शनिवार को ही अमादलपुर के पास हादसे में बाइक सवार श्रमिक की मौत हो गई।सोमवार को साढौरा में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी और दो युवक घायल हो गए थे। रादौर के गांव बकाना के पास हादसे में बाइक सवार अधेड़ ने जान गंवा दी।