फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   If there is no error in this message, then it is time to move on.

एसपी ने नौ थानों के एसएचओ बदले, अन्य स्टाफ भी इधर से उधर किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
If there is no error in this message, then it is time to move on.
यमुनानगर। एसपी मोहित हांडा ने शनिवार देर रात जिले के नौ थानों के एसएचओ को बदल दिया। इसके अलावा कई अन्य पुलिसकर्मियों को भी इधर से उधर किया गया है।
विज्ञापन

एसपी ने इंस्पेक्टर रविकांत को थाना बिलासपुर एसएचओ, इंस्पेक्टर रामपाल को सेक्टर-17 हुडा एसएचओ, इंस्पेक्टर नसीब सिंह को शिकायत शाखा से थाना शहर जगाधरी एसएचओ, इंस्पेक्टर पूर्ण सिंह को इस्कॉर्ट गार्ड से थाना बूड़िया एसएचओ, इंस्पेक्टर दिनेश कुमार को पुलिस लाइन से थाना फर्कपुर एसएचओ लगाया है।
इसी तरह इंस्पेक्टर सुभाष चंद को थाना शहर जगाधरी से थाना गांधी नगर एसएचओ, थाना जठलाना के एसएचओ रघुबीर सिंह को इस्कॉर्ट गार्ड इंचार्ज, इंस्पेक्टर सोमवती को डब्ल्यूआई, थाना फर्कपुर एसएचओ एसआई अनिल कुमार को थाना शहर यमुनानगर, बिलासपुर एसएचओ, एसआई बलबीर सिंह को सेक्टर-17 हुडा, ओएसआई सब इंस्पेक्टर धर्मपाल को एसएचओ साढौरा, एसआई राय सिंह को महिला थाना से इंचार्ज ईओडब्ल्यू, थाना छछरौली एसएचओ संदीप कुमार को एसएचओ जठलाना लगाया है।
विज्ञापन

थाना बूड़िया एसएचओ लज्जाराम को एसएचओ छछरौली, सेक्टर-17 हुडा एसएचओ एसआई जसबीर सिंह को थाना शहर जगाधरी, एसएचओ गांधी नगर एसआई भूपेंद्र सिंह को थाना बूड़िया, एसआई जनकराज को ओएसआई, ईएसआई शेरपाल को शिकायत शाखा इंचार्ज, ईएसआई रोहताश सिंह को लाइन ऑफिसर व ईएसआई दल सिंह को थाना शहर यमुनानगर से थाना छप्पर में ट्रांसफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed