फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   If the wheat crop is affected due to rising temperatures, spray potassium nitrate: Preeti

तापमान बढ़ने से गेहूं की फसल पर असर हो तो पोटेशियम नाइट्रेट का करें छिड़काव : प्रीति

Tue, 10 Mar 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 10 Mar 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
If the wheat crop is affected due to rising temperatures, spray potassium nitrate: Preeti
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डीसी प्रीति ने विज्ञप्ति के माध्यम से किसानों को बढ़ते तापमान को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने के कारण गेहूं की फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। अधिक तापमान के कारण दानों के भराव की प्रक्रिया प्रभावित होती है, जिससे दाने छोटे और हल्के रह जाते हैं और कुल उत्पादन में कमी आने की संभावना रहती है।


डीसी ने कहा कि यदि दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाए तो गर्मी के प्रभाव को कम करने के लिए किसान 2 प्रतिशत पोटेशियम नाइट्रेट का छिड़काव करें। इसके लिए दो किलोग्राम पोटेशियम नाइट्रेट को 100 लीटर पानी में घोलकर प्रति एकड़ फसल पर छिड़काव किया जा सकता है। पछेती बोई गई गेहूं की फसल में 10 दिन के अंतराल पर दो बार इसका छिड़काव किया जा सकता है। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि बढ़ते तापमान के प्रभाव को कम करने के लिए खेत में आवश्यकता अनुसार हल्की सिंचाई करते रहें, ताकि खेत में नमी बनी रहे। तेज हवा चलने के दौरान सिंचाई न करें, क्योंकि इससे फसल गिरने का खतरा बढ़ सकता है। जिन क्षेत्रों में स्प्रिंकलर से सिंचाई की जाती है, वहां दोपहर के समय फव्वारे चलाने से खेत का तापमान कम किया जा सकता है। फसल संबंधी अधिक जानकारी के लिए किसान कृषि वैज्ञानिकों से 9416397736, 9813078155, 9466667212 और 9416320888 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed