फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   honers to safai karamchari

गांव में भी होने लगा सफाई कर्मचारियों का सम्मान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 02:06 PM IST
विज्ञापन
honers to safai karamchari
सफाई कर्मचारी का फूलों से स्वागत करती महिला - फोटो : AMAR UJALA
जठलाना
विज्ञापन
कोरोना वायरस की बीमारी को लेकर लॉकडाऊन के दौरान सफाई कर्मचारियों का शहरों के बाद अब गांवो में भी फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया जा रहा है। सोमवार को गांव रतनगढ़ (नंदपुरा)की महिला सरपंच रजनी कांबोज ने सफाई कर्मचारी को तिलक लगाकर, फूल बरसाकर व उसके पांव छुए और उन्हे उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महिला सरंपच के पति विकास कांबोज ने कहा कि इस मुश्किल के दौर में सफाई कर्मचारी पुलिस और डॉक्टर यहीं तीन ऐसे मजबूत स्तंभ हैं। इस मुश्किल घड़ी में पूरे भारत वर्ष के साथ खड़े हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस महामारी को देश से तभी निकाल जा सकता है, जब सभी मिलकर सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करें। सामाजिक दूरी बनाकर रखें और स्वच्छता का ध्यान रखें। कोरोना की इस भयावह त्रासदी में भी सफाईकर्मी एक सच्चे सेवक व सैनिक की भांति जो सराहनीय कार्य कर रहे है, उसे हर परिवार सदा सदा स्मरणीय रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed