{"_id":"69d6c7d3a897846aca007ce7","slug":"haryanas-unique-chief-minister-presented-a-gift-to-mp-naveen-jindal-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-154075-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सांसद नवीन जिंदल को भेंट की हरियाणा का नायाब मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सांसद नवीन जिंदल को भेंट की हरियाणा का नायाब मुख्यमंत्री
Thu, 09 Apr 2026 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
कुरूक्षेत्र सांसद नवीन जिंदल को हरियाणा का नायाब पुस्तक भेंट करते डॉ. मनोज कुमार। डीआईपीआरओ
- फोटो : samvad
यमुनानगर। डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार ने कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल को हरियाणा का नायाब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नामक पुस्तक की प्रति भेंट की। इसके लिए नवीन जिंदल ने उन्हें बधाई दी और निरंतर लेखन के लिए प्रेरित किया।
उल्लेखनीय है कि पुस्तक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यकाल एवं उनके राजनीतिक सफर को दर्शाया गया है। पुस्तक में हरियाणा की प्रगति को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा किए गए कार्यों को प्रमुखता से उल्लेखित किया गया है। पुस्तक में मुख्यमंत्री के जीवन, संघर्ष और सेवा की भावना को उजागर किया गया है। पुस्तक में उनकी जीवन यात्रा को एक लघु रेखा चित्र अथवा यात्रा वृतांत के रूप में उजागर किया गया है। इससे पूर्व डॉ. मनोज कुमार की तीन पुस्तकें कमलेश्वर और हिंदी पत्रकारिता, बिंब का प्रतिबिंब एवं नमामी स्वतंत्रता सेनानी प्रकाशित हो चुकी हैं। संवाद