फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Government school of Budiya got a new building

Yamuna Nagar News: बूड़िया के राजकीय स्कूल को मिला नया भवन

Sun, 24 Nov 2024 05:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 24 Nov 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Government school of Budiya got a new building
जगाधरी। राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बूड़िया का नया भवन बनाया गया है। इस भवन का निर्माण 1.20 करोड़ रुपये से किया गया है। शनिवार को स्कूल के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया गया। इस दौरान स्कूल में समारोह करवाया गया। जिसमें केबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा मुख्यातिथि रहे। इस दौरान मुख्यातिथि ने स्कूल प्रांगण में पौधरोपण किया। कार्यक्रम प्राचार्या पूनम छाबड़ा के नेतृत्व में करवाया गया।
विज्ञापन

श्याम सिंह राणा ने कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन काम कर रही है। आर्थिक कमजोर बच्चों का निजी स्कूल में पढ़ने का सपना साकार करने के लिए सरकार ने चिराग योजना चलाई है। वहीं, बेटियों को उच्चतर शिक्षा की सुविधा प्रदान करने के लिए 20 किलोमीटर के दायरे में एक कॉलेज स्थापित किया है। प्रदेश में दर्जनों नए कॉलेज खोले गए हैं। जिसमें कन्या महाविद्यालयों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति एक बेहतरीन इंसान बनाती है और कई तरह के कौशल सिखाती है। यह बुद्धि और तर्कसंगत निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाती है। यह व्यक्ति के व्यक्तिगत विकास को बढ़ाती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा देश की आर्थिक वृद्धि में भी सुधार करती है। सभ्य नागरिक ही एक बेहतर समाज का निर्माण कर सकते हैं। श्याम सिंह राणा ने खेल-कूद गतिविधियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए दो लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। विद्यार्थियों ने विभिन्न लोक परंपरा के अलावा देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी जगाधरी केएस संधावा ने कहा कि विभाग की ओर से सभी स्कूलों की दशा सुधारी जा रही है। जर्जर भवनों की जगह नई इमारत बनाई जा रही है। इस स्कूल के भवन का निर्माण 1.20 करोड़ रुपये से किया गया है। जिसमें 11 कमरे, तीन लैब बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि नया भवन बनने से विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों को भी पढ़ाने में सुविधा होगी। इस दौरान यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग सदस्य अमर सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र चौधरी, खंड शिक्षा अधिकारी जगाधरी करनैल सिंह संधवा, विद्यालय प्रबंधन समिति, सभी शिक्षक, विद्यार्थी सहित अभिभावक उपस्थित रहे। इस अवसर पर वृक्षारोपण भी किया गया एवं विद्यार्थियों ने भी अपने सांस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा समां बांध दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed