फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   gass conection

31 मार्च 2016 तक ले सकेंगे सस्ता गैस कनेक्शन

Sat, 11 Jul 2015 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर Updated Sat, 11 Jul 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
सस्ता गैस कनेक्शन लेने से वंचित रहे बीपीएल परिवारों के लिए अच्छी खबर है। योजना का लाभ लेने के लिए 31 मार्च, 2016 तक का समय है। भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कारपोरेट सोशल रिस्पोंसिबिलिटी (सीएसआर) स्कीम की अवधि बढ़ा दी है। इस संदर्भ में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निदेशालय से डीएफएससी को पत्र क्रमांक 3 एस0-80/2015/18221  जारी कर दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि केंद्र सरकार की सीएसआर स्कीम 5 जनवरी, 2015 में शुरू हुई। इसके तहत जिन बीपीएल परिवारों के पास एलपीजी गैस कनेक्शन नहीं हैं, उन्हें सामान्य रेट से सस्ते में कनेक्शन दिए जाने का प्रावधान किया गया। तब योजना की समय अवधि 31 मार्च, 2015 निर्धारित थी। लेकिन सैकड़ों बीपीएल परिवारों के योजना लाभ से वंचित रहने पर इसकी समय अवधि बढ़ाकर 31 दिसंबर की गई। बावजूद इसके काफी बीपीएल परिवार अभी भी योजना लाभ नहीं ले पाए हैं। इसी को मद्देनजर रख सरकार ने सभी बीपीएल परिवारों तक योजना लाभ पहुंचाने के लिए 31 मार्च, 2016 तक का समय निर्धारित कर दिया है।
विज्ञापन


33530 में से 7255 बीपीएल परिवार ले चुके हैं लाभ : जिले में कुल 33530 बीपीएल कार्ड धारक हैं। इनमें से सात हजार 255 परिवार सीएसआर स्कीम का लाभ ले चुके हैं जबकि कई परिवार ऐसे हैं, जिनके पास अभी भी एलपीजी गैस कनेक्शन नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं हो रहा योजना का प्रचार : निदेशालय की ओर से जारी पत्र में योजना के प्रचार के आदेश हैं। इसके तहत सरकारी राशन के डिपो व एलपीजी गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं को योजना के बारे में बताना था। जबकि ऐसा नहीं हो रहा है। जिले में 21 गैस एजेंसियां व 650 सरकारी राशन के डिपो हैं, जिनमें से अधिकतर पर योजना संबंधित पोस्टर, बैनर व अन्य प्रचार सामग्री नहीं लगी है।

वेरिफिकेशन के बाद हर माह मुख्यालय जाएगी रिपोर्ट: सीएसआर योजना के दोबारा शुरू होने के बाद से विभाग बीपीएल राशन कार्डों की वेरिफिकेशन में जुटा है जिससे पता चल सके कि किन लोगों के पास गैस कनेक्शन हैं और किन के पास नहीं हैं। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिले की हर गैस एजेंसी पर योजना लाभ लेने वालों की रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी।


1600 रुपये की छूट पर मिलेगा कनेक्शन : विभागीय जानकारी के अनुसार सामान्य वर्ग के उपभोक्ता को सरकारी रेट अनुसार 3614 रुपये में गैस कनेक्शन मिलता है। वहीं बीपीएल परिवारों को इस योजना के तहत करीब 1600 रुपये की छूट पर मिलेगा। सरकार उपभोक्ता से 1450 रुपये सिलेंडर व 150 रुपये पीआर डिपॉजिट के नहीं ले रही है। इसके चलते बीपीएल परिवारों को 3614 रुपये के जगह दो हजार के आसपास ही कनेक्शन मिल जाता है।

सीएसआर योजना की समय अवधि बढ़ाने के बारे में निदेशालय से पत्र जारी किया गया है। इस संबंध में एलपीजी गैस एजेंसियों को सूचित कर दिया गया है।
सुरेंद्र अरोड़ा, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed