फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   gas agencies driver

गैस एजेंसी के चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 30 Jul 2019 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
gas agencies driver
सीआईए टू की टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए लूट के आरोपी व कोर्ट द्वारा घोषित भगोड़ा - फोटो : YAMUNA NAGAR
सरावां सढौरा रोड पर गैस सिलिंडर से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक से पिस्तौल के बल पर लूट करने के दोनों आरोपियों को सीआईए टू की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपियों ने वारदात को अंजाम देना कबूल किया। सरावां में सिलिंडर बेचने के बाद एजेंसी के कारिंदे के पास नकदी देख ली थी। सरावां गांव से ही दोनों आरोपी बाइक पर ट्रैक्टर के पीछे लग गए थे। कनीपला के पास सुनसान स्थान आने पर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों से लूटी हुई नकदी बरामद करने के लिए पुलिस ने कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान अन्य वारदात के भी खुलासे होने की संभावना है। वहीं, सीआईए टू की टीम ने अदालत से भगौड़ा घोषित हुए एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

दोसड़का चौक से किए गिरफ्तार : सीआईए-टू इंचार्ज श्रीभगवान यादव ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि दस जुलाई को साढौरा में हुई लूट के आरोपी दोसड़का चौक के पास घूम रहे है। जो किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सब इंस्पेक्टर राजकुमार लालर, एएसआई रामप्रसाद, नरसिंह, शमशेर व अमित की टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में इनकी पहचान सरावां निवासी विकास उर्फ ज्वाला उर्फ नासिफ व अंबाला के शेरपुर सुलखनी निवासी मनोज उर्फ जोन के नाम से हुई। आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने लूट के मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन

ये था मामला : श्यामपुर निवासी सतपाल सढौरा की गैस एजेंसी पर ट्रैक्टर चालक है। वह 10 जुलाई को गैस सिलिंडर से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली सरावां लेकर गया था। सरावां में उसने गैस सिलिंडर बेचे। इनसे मिली 30 हजार रुपये की नकदी उसने बैग डाली हुई थी। जबकि दो हजार रुपये उसकी जेब में थे। सिलिंडर बेचने के बाद वह दोपहर बाद एजेंसी की तरफ लौट रहा था। जब वह सरावां-कनीपला के बीच पहुंचा तो पीछे से बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और उसे रोक लिया। उसके बाद पिस्टल दिखा ट्रैक्टर चालक सतपाल से रुपये से भरा थैला व जेब से दो हजार रुपये लूट लिए। उसके बाद पिस्टल से फायर कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिमांड में नकदी की करेंगे रिकवरी : इंचार्ज श्रीभगवान यादव ने बताया कि लूट के मामले में आरोपी ज्चाला की बाइक पर वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपियों को उसी बाइक समेत गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा रिमांड के दौरान आरोपियों से लूटी गई नकदी व अवैध हथियार बरामद किया जाना है। मामले में गहनता से पूछताछ की जाएगी। पूछताछ में अन्य मामलों के भी खुलासे होने की उम्मीद है।

सीआईए के हत्थे चढ़े भगोड़ा, आरोपी पर लूट स्नेचिंग के 13 मामले दर्ज : सीआईए -टू इंचार्ज श्रीभगवान यादव ने बताया कि जटहेडी निवासी गुरनीत को बिलासपुर अदालत से 11 जुलाई को भगोड़ा घोषित किया गया था। उसके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज थे। हेड कांस्टेबल अमित कुमार की टीम ने उसे भेडथल के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पहले भी लूट, स्नेचिंग, मारपीट के करीब 13 मामले दर्ज है, जो कोर्ट में विचाराधीन हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed