फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Four miscreants robbed Hotel C's manager at gun point

होटल सी के मैनेजर को गन प्वाइंट पर लेकर चार बदमाशों ने की लूटपाट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Four miscreants robbed Hotel C's manager at gun point
यमुनानगर/छछरौली। जगाधरी-पावंटा नेशनल हाईवे 73ए स्थित होटल सी के मैनेजर राजेश कुमार को गन प्वाइंट पर लेकर चार बदमाशों ने लूटपाट की। इस दौरान मैनेजर के दो मोबाइल, गल्ले में रखे 24800 रुपये की नकदी लूटकर बदमाश फरार हो गए। इससे पहले मैनेजर से मारपीट कर बदमाशों ने चाबी छीन ली और उसे एक कमरे में बंद कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने होटल मैनेजर की शिकायत पर चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई वारदात की फुटेज हासिल कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छछरौली पुलिस को दी शिकायत में होटल मैनेजर राजेश कुमार ने बताया कि वह हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है और जगाधरी पावंटा साहिब नेशनल हाईवे पर छछरौली में सी होटल में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। बुधवार की देर रात 12 बजे के बाद वह होटल में बैठा हुआ था। तभी चार लड़के वहां पहुंचे। सभी ने अपने मुंह और सिर ढके हुए थे। होटल में प्रवेश करते ही उन्होंने कहा कि उनको कमरा चाहिए। इस पर उसने कहा कि अपना आईडी प्रूफ दे दो। इसके बाद चारों युवक एक दूसरे को आईडी प्रूफ देने के लिए कहने लगे। इसी दौरान उनमें से एक युवक ने अपनी जैकेट से देसी कट्टा निकाला और उसकी कनपटी पर रख दिया। तभी दूसरे लड़के ने पीछे से उसके कंधे पर डंडे से दो वार किए। कनपटी पर देसी कट्टा रखने के बाद बदमाशों ने काउंटर पर रखे दोनों मोबाइल उठा लिए। फिर मैनेजर से गल्ले की चाबी मांगने लगे। जब उसने चाबी देने से मना किया तो चारों नकाबपोश बदमाशों ने उसे खींचकर कमरे के अंदर बंद कर दिया और उसके पास से गल्ले की चाबी छीन ली। इसके बाद बदमाशों ने गल्ले के अंदर से लगभग 24800 रुपये निकाल लिए। रुपये व मोबाइल लूटने के बाद चारों बदमाश दो बाइकों पर सवार होकर वहां से फरार हो गए। उन्होंने अपनी बाइक पहले से ही होटल के बाहर गेट पर खड़ी की हुई थी। वह कमरे के पीछे की खिड़की से निकला और अपने साथी छछरौली निवासी रविंद्र को पूरी घटना की जानकारी दी। उन्होंने तुरंत डायल 112 नंबर पर फोन करके वारदात की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर छछरौली थाना पुलिस, फोरेंसिक टीम व अपराध शाखा की टीम संग मौके पर पहुंची और छानबीन की। छछरौली पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल के बाद चार अज्ञात युवकों पर आईपीसी की धारा-392 और 397 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रेकी कर दिया वारदात को अंजाम
मैनेजर के साथ लूटपाट की वारदात होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि है बदमाशों ने लूट से पहले रेकी की थी। होटल मैनेजर राजेश ने बताया कि पहले नकाबपोश चारों युवकों ने रात लगभग नौ बजे बाइक पर यहां रेकी की। उसके बाद रात लगभग 12 बजे नकाबपोश युवक फिर होटल में आए और लूट की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी छछरौली संदीप कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही रात को ही वे मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। सी होटल के मैनेजर की शिकायत पर चार अज्ञात नकाबपोश युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी की फुटेज से आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
फोटो- 24
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed