फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fines recovered from drug smugglers to be spent on the elderly

Yamuna Nagar News: बुजुर्गों पर खर्च होगा नशा तस्करों से वसूला जुर्माना

Sun, 07 Jun 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 07 Jun 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Fines recovered from drug smugglers to be spent on the elderly
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नशा तस्करी के मामले में दोषी पाए गए दो आरोपियों पर लगाया गया जुर्माना अब बेसहारा और जरूरतमंद बुजुर्गों के लिए राहत का माध्यम बनेगा। अदालत के आदेशानुसार जुर्माने की कुल 30 हजार रुपये की राशि जगाधरी स्थित वृद्धाश्रम में रह रहे बेसहारा एवं जरूरतमंद बुजुर्गों की देखभाल, भोजन और दवाइयों पर खर्च की जाएगी।
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजनीश कुमार की अदालत ने सात ग्राम स्मैक बरामदगी मामले में दोषी करार दिए गए वीना नगर कैंप निवासी शुभम और उसे स्मैक उपलब्ध कराने वाले सहारनपुर के गांव बाड़ी माजरा निवासी तस्ववर पर 15-15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। अदालत के इस फैसले को सामाजिक सरोकार से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

आमतौर पर आपराधिक मामलों में लगाए जाने वाले जुर्माने सरकारी खजाने में जमा होते हैं, लेकिन इस मामले में न्यायालय ने जुर्माने की राशि को समाज के जरूरतमंद वर्ग के हित में उपयोग करने का निर्देश देकर एक सकारात्मक संदेश दिया है। मामले के अनुसार फर्कपुर थाना पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स सेल के एएसआई दिलबाग सिंह की शिकायत पर 12 अप्रैल 2021 को एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वीना नगर कैंप निवासी शुभम गुरुद्वारे के पास स्मैक बेचने के लिए खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही शुभम ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उसे घेरकर पकड़ लिया।
इसके बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं एथलेटिक कोच प्रवीण कुमार की मौजूदगी में उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसकी जेब से सात ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ और जांच में सामने आया कि उसे यह नशीला पदार्थ सहारनपुर निवासी तस्ववर ने उपलब्ध कराया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर अदालत में चालान पेश किया।

अदालत ने मामले की सुनवाई में साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर दोनों आरोपियों को दोषी मानते हुए 15-15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। न्यायालय के आदेश से अब यह राशि उन बुजुर्गों के काम आएगी, जिन्हें जीवन के इस पड़ाव में सहारे और उपचार की सबसे अधिक आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed