फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   farmer-ymn

किसानों का संघर्ष लाया रंग, पॉप्लर के दाम में दस प्रतिशत बढ़ोतरी

Thu, 08 Oct 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर Updated Thu, 08 Oct 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
भारतीय किसान संघ और यूनियन के नेतृत्व में चार दिन से चल रहा किसानों का संघर्ष आखिरकार रंग ले आया। पीडब्ल्यूडी रेस्टहाउस जगाधरी में किसानों, आढ़तियों व फैक्ट्री संचालकों के बीच बातचीत हुई।
विज्ञापन


इसमें विधानसभा स्पीकर चौ. कंवरपाल व यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा भी मौजूद रहे। फैक्ट्री संचालकों ने किसानों की मांगें मान लीं, जिसके बाद देर रात भारतीय किसान संघ ने हड़ताल खत्म करने का एलान कर दिया।
विज्ञापन


रेस्टहाउस में देर शाम बैठक का दौरा शुरू हुआ। जिसमें तीन मांगों पर आसानी से सहमति बन गई। इसके तहत अब आढ़ती किसान से कमीशन नहीं लेंगे। आढ़ती को कमीशन खरीददार देगा। इसी तरह किसान से माल पर कोई काट नहीं ली जाएगी। साथ ही खरीददार किसान को जे-फार्म या पक्का बिल देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों की मुख्य मांग पॉप्लर के न्यूनतम रेट तय करने की थी। फैक्ट्री संचालक के मुताबिक रेट पर बाजार में मांग-आपूर्ति का नियम लागू होता है। इसलिए न्यूनतम प्राइस तय करना संभव नहीं है। फिर भी फैक्ट्री संचालक पॉप्लर के मौजूदा भाव में पांच प्रतिशत बढ़ोतरी कर रहे थे, जिसे किसानों ने नाकाफी बताया। ऐसे में पहले भाव को लेकर कोई सहमति नहीं बन पाई।

बैठक में किसान संघ के प्रदेशाध्यक्ष ओम सिंह ने मांग रखी कि कम से कम सौ रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाया जाना चाहिए। जिस पर प्लाइवुड एसोसिएशन ने असमर्थता जता दी। बाद में विधायक घनश्याम दास ने पॉप्लर के भाव में दस प्रतिशत बढ़ोतरी करने की घोषणा की। जिसे दोनों पक्षों ने मान लिया।  

हमारी मांगें मान लीं : चौहान
संघ के जिलाध्यक्ष रामबीर चौहान ने बताया कि उनकी मांगें मान ली गईं। ऐसे में हम हड़ताल खत्म करते हैं। शुक्रवार से मंडी में लक्कड़ की आवक नहीं रोकी जाएगी। सुबह नाके हटा कर धरने उठा लिए जाएंगे।


किसानों के हक में आया फैसला
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश संगठन सचिव हरपाल सुढल व प्रदेश संयोजक बाबू राम गुंदियाना का कहना है कि निर्णय किसान हक में हुए हैं। ये किसानों की एकता की जीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed