{"_id":"266ab950fce01daa95eb7a5da6f9a3f0","slug":"famers-protests-traffic-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान की खरीद न होने पर किसानों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान की खरीद न होने पर किसानों ने लगाया जाम
कुरुक्षेत्र
Updated Thu, 03 Oct 2013 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र नई अनाज मंडी में सरकारी खरीद न होने पर गुस्साए किसानों ने वीरवार को सुंदरपुर रेलवे पुल पर जाम लगा दिया। इस दौरान किसान करीब एक घंटे तक रोड पर बैठे रहे।
जाम की सूचना मिलते ही एसडीएम अशोक बंसल, डीएसपी निर्मल सिंह तथा डीएफओ जीपीएस सीकरी मौके पर पहुंचे और किसानों को खरीद का आश्वासन देने के बाद जाम को खुलवाया।
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह की अध्यक्षता में पहुंचे किसानों ने आरोप लगाया कि नई अनाज मंडी में किसानों की धान को गीला बताकर सरकारी एजेंसियां खरीदने से मना कर रही हैं, जबकि सरकारी खरीद शुरू हुए तीन दिन हों चुके हैं।
विज्ञापन
गुरनाम ने बताया कि किसान कईं दिनों से मंडी में आए हैं और मंडी धान से पूरी तरह भर चुकी है। धान लेकर आने वाले किसानों के लिए धान उतारने के लिए स्थान नहीं बचा है। ऐसे में अगर धान की खरीद नहीं होती है तो मंडी में धान कैसे रखा जाएगा।
गुरनाम सिंह के अनुसार मंडी में सरकारी खरीद न होने के कारण वीरवार को उन्होंने सुंदरपुर रेलवे ओवर ब्रिज पर जाम लगाया है। वहीं मौके पर पहुंचे अशोक बंसल ने प्रदर्शन कर रहेे किसानों को आश्वासन दिया कि मंडी में आए धान का एक-एक दाना सरकारी एजेंसियां खरीदेंगी।
इसके अलावा उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि जो भी कमियां अभी तक पाई गई हैं उनका भी निवारण किया जाएगा। एसडीएम के आश्वासन के बाद किसानों ने जाम तो खोल दिया, लेकिन प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि आगे भी कोई समस्या किसानों को आई और धान गीला बताकर नहीं खरीदा गया तो वे नेशनल हाईवे जाम कर सकते हैं।
सुखाकर लाए मंडी में किसान धान
डीएफओ जीपीएस सीकरी ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि किसानों को आश्वासन दिया गया है। उनका धान खरीदा जाएगा, लेकिन किसान मंडी में आने से पहले अपने धान को पूरी तरह से सुखाकर लें और तब मंडी लेकर आएं, जिससे खरीद एजेंसियों को कोई परेशानी न आए। उन्हाेंने यह भी बताया कि जिस किसान का धान सूखा हुआ है वह खरीदा जा चुका है। अब तक जिला की सभी मंडियाें में सरकारी एजेंसियों ने एक लाख 40 टन धान खरीद चुकी हैं।