फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Factory operators attacked with bricks and sharp weapons

Yamuna Nagar News: फैक्टरी संचालकों पर ईंट और तेजधार हथियार से हमला

Mon, 17 Jun 2024 06:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 17 Jun 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
Factory operators attacked with bricks and sharp weapons
यमुनानगर। काम से निकाले जाने पर कर्मचारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर फैक्टरी संचालकों पर ईंट और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में तीन लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-18 निवासी शरद त्यागी ने सेक्टर-17 थाना हुडा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने पार्टनरशिप में प्रशांत पाठक के साथ सरूति इंडस्ट्री के नाम से पांसरा गांव में फैक्टरी लगाई हुई है। फैक्टरी में जोगिंद्र नगर निवासी आकाश राणा काम करता है। उसने एक महीने में केवल छह दिन ही उनके पास काम किया है। उन्होंने आकाश राणा को कहा कि भविष्य में इतने अवकाश के पैसे उसे नहीं दे सकते। यह सुनकर आकाश तैश में आकर काम छोड़ कर चला गया। इसके बाद आकाश ने फैक्टरी के मैनेजर अंशुल को बातचीत के लिए संतपुरा रोड पर होटल डिजायर के पास बुलाया। अंशुल ने दीपक यादव को फोन करके सारी घटना की जानकारी दी। दीपक यादव उस वक्त उनके साथ कार में ही था। वह तुरंत संतपुरा रोड पर पहुंच गए। जहां पर उन्हें आकाश राणा, सागर राणा, रोबिन विर्क व अन्य लोग वहां पर मिले। तभी आकाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। रोबिन ने पहले उस पर ईंट से वार किया। फिर अपनी कार से एक गंडासी नुमा हथियार निकाल कर सिर पर वार किया। उसे बचाने के लिए प्रशांत या दीपक आए तो आकाश राणा या सागर ने उन पर भी वार कर दिया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित होने के कारण आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed