फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Faces lit up after seeing easy English questions

Yamuna Nagar News: अंग्रेजी के आसान प्रश्न देख खिले चेहरे

Fri, 28 Feb 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 28 Feb 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Faces lit up after seeing easy English questions
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं व 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं वीरवार से शुरू हो गई। वीरवार को 12वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा जिले के 57 केंद्रों पर सायंकालीन सत्र में दोपहर साढ़े 12 से साढ़े तीन बजे तक हुई। पहले दिन परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में सुबह तक घबराहट व तनाव रहा। पहला दिन होने के कारण विद्यार्थी निर्धारित समय से पहले ही केंद्र के बाहर पहुंच गए थे।
इस दौरान केंद्र के बाहर विद्यार्थियाें की भारी भीड़ देखने को मिली। विद्यार्थियों के साथ अभिभावक व अध्यापक भी पहुंचे। जल्द पहुंचकर सबसे पहले विद्यार्थियों ने नोटिस बोर्ड पर अपना अनुक्रमांक और कक्षा के बारे जानकारी ली।
विज्ञापन

पहला पेपर होने के कारण विद्यार्थियों में तनाव व भय देखने को मिला। परंतु परीक्षा के बाद विद्यार्थी खिलखिलाते हुए बाहर आए। विद्यार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र बेहद आसान था। परीक्षा का एक नहीं बल्कि सभी कोड आसान थे। इससे सभी की परीक्षा अच्छी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने कहा कि पहला पेपर अच्छा होने से उनका मनोबल बढ़ गया है। जिससे बाकी परीक्षाओं की तैयारियों का उत्साह बढ़ गया है। चूंकि हिंदी माध्यम होने के कारण अंग्रेजी विषय अन्य की अपेक्षा विद्यार्थियों को थोड़ा कठिन लगता है। विद्यार्थियों ने बताया कि परीक्षा अच्छी होने पर उनमें खुशी हैं और आगे की तैयारी में उनका ध्यान और ज्यादा रहेगा।

इस साल जिले से 31846 विद्यार्थी दसवीं व 12वीं की परीक्षा दे रहे हैं। जिसमें निजी स्कूलों के कुल 18219 और सरकारी स्कूल के कुल 13627 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। निजी स्कूलों में 10857 विद्यार्थी दसवीं और 7362 विद्यार्थी 12वीं में पढ़ रहे हैं। जबकि जिले के सरकारी विद्यालयों की दसवीं से 7442 और 12वीं से 6185 विद्यार्थी बोर्ड की परीक्षा देंगे। उपजिला शिक्षा अधिकारी शिव कुमार धीमान ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। किसी केंद्र पर नकल संबंधी कोई मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed