{"_id":"677eedf56bc3f01fb307b08b","slug":"extortion-demand-of-rs-50-lakh-from-textile-merchant-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-131225-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कपड़ा व्यापारी से मांगी 50 लाख रुपये की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कपड़ा व्यापारी से मांगी 50 लाख रुपये की रंगदारी
Thu, 09 Jan 2025 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 09 Jan 2025 03:15 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। रंगदारी मांगने का एक और मामला सामने आया है। बिलासपुर के कपड़ा व्यापारी से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। कॉलर ने कहा कि वह कनाडा से बोल रहा है। पैसों का इंतजाम कर ले। दो दिन तक कॉल आने के बाद व्यापारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
थाना बिलासपुर क्षेत्र के कोतरखाना गांव निवासी कुलविंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका रेडीमेड कपड़ों का व्यापार है। दो दिन पहले उसके पास एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह कनाडा से बोल रहा है। उसने उससे 50 लाख रुपये की मांग की। इसके बाद फोन काट दिया। बुधवार को एक बार फिर से व्यापारी के पास फोन आया और 50 लाख रुपये की मांग दोहराई गई। व्यापारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी। डीएसपी बिलासपुर हरविंद्र सिंह ने बताया कि अभी इस मामले की जांच की जा रही है। जिस नंबर से कॉल आई थी उसकी डिटेल भी खंगाली जा रही है।

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद
विज्ञापन