{"_id":"6629b890a60b95777a065b26","slug":"every-worker-should-verify-more-than-25-properties-daily-neelam-mehra-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-117930-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्येक कर्मी रोजाना 25 से अधिक संपत्तियां करें सत्यापित : नीलम मेहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्येक कर्मी रोजाना 25 से अधिक संपत्तियां करें सत्यापित : नीलम मेहरा
Thu, 25 Apr 2024 07:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 25 Apr 2024 07:27 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। संयुक्त निगम आयुक्त नीलम मेहरा ने बुधवार को नगर निगम क्षेत्र की संपत्तियां सत्यापित करने में जुटे कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने सभी कर्मचारियों को संपत्तियां सत्यापित करने के कार्य में तेजी लाने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी रोजाना 25 से अधिक संपत्तियां सत्यापित करें। इससे कम संपत्तियां सत्यापित करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने सभी कर्मचारियों को बिल्कुल सही व दुरुस्त डाटा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बता दें संपत्तियां सत्यापित करने के लिए नगर निगम की हर वार्ड में कर्मचारी लगे हुए है। जो घर-घर जाकर संपत्ति मालिकों से उनकी संपत्ति सत्यापित करवा रहे हैं। इनके अलावा नगर निगम द्वारा हर वार्ड में शिविर लगाए जा रहे हैं। जिनमें प्रॉपर्टी धारकों की प्रॉपर्टी आईडी दुरुस्त की जा रही है। अब तक निगम क्षेत्र की 210794 संपत्तियों में से 54267 संपत्तियां सत्यापित की जा चुकी है।
-- -- -- -- -- -- -
हर संपत्ति मालिक से सही जानकारी लेकर सत्यापित करें उसकी संपत्ति -
संयुक्त निगम आयुक्त नीलम मेहरा ने बैठक के दौरान सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जिन कर्मचारियों की जिस भी वार्ड में ड्यूटी लगी है, वह उसे पूरी निष्ठा से निभाए। हर संपत्ति मालिक से सही जानकारी लेकर उसकी संपत्ति को सत्यापित करें। यदि उनकी प्रॉपर्टी आईडी में कोई त्रुटि है तो उसे ठीक कराने के लिए आपत्ति दर्ज कराए। इस कार्य का लेकर यदि कर्मचारियों को कोई दिक्कत सामने आ रही है तो वह संबंधित इंचार्ज व संबंधित वार्ड के पार्षद से संपर्क करें। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि वह घर-घर आ रहे निगम कर्मियों को संपत्ति सत्यापन कार्य में सहयोग करें। संपत्ति सत्यापन संपत्ति मालिक की मदद के लिए ही किया जा रहा है। उन्हें ही इसका लाभ होगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
आज कैंप की सनातन धर्मशाला में लगाया जाएगा शिविर -
बुधवार को वार्ड नंबर 16 की लेबर कॉलोनी स्थित गीता मंदिर में शिविर लगाया गया। जहां नौ लोगों ने अपनी संपत्तियां सत्यापित कराई। जबकि आठ लोगों ने आपत्तियां दर्ज कराई। इसके अलावा सैकड़ों संपत्तियां निगम कर्मियों ने घर-घर जाकर सत्यापित की।निगमायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि वीरवार को वार्ड 17 के कैंप स्थित सनातन धर्मशाला में शिविर लगाया जाएगा। इसके बाद 26 अप्रैल को वार्ड 16 की नंदा कॉलोनी की हिमाचल हितकारी सभा, 27 मार्च को वार्ड 19 के विष्णु नगर स्थित माता भगवती धर्मशाला में संपत्ति सत्यापित शिविर लगाए जाएंगे। इसी तरह 29 अप्रैल को वार्ड 20 में ससौली के सरकारी स्कूल में, 30 अप्रैल को वार्ड 21 के कांसापुर स्थित परशुराम भवन में और एक मई को 22 वार्ड के कन्हैया चौक स्थित नगर निगम कार्यालय में संपत्ति सत्यापित शिविर लगाए जाएंगे। शिविरों में संपत्ति धारकों की संपत्तियों को सत्यापित किया जाएगा। ताकि जिन शहरवासियों की प्रॉपर्टी आईडी में कोई खामी है, उसे दूर किया जा सके।