{"_id":"62be0c06be303e0a150f4cc8","slug":"even-the-ceiling-plan-did-not-stop-the-criminals-yamuna-nagar-news-knl113193934","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीलिंग प्लान से भी नहीं लगी अपराधियों पर लगाम, चोरों ने चार घरों में चोरियों को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीलिंग प्लान से भी नहीं लगी अपराधियों पर लगाम, चोरों ने चार घरों में चोरियों को दिया अंजाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। ट्विनसिटी में चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग रहा है। पुलिस के सीलिंग प्लान व उपस्थिति दिवस मनाने के बावजूद अपराधियों पर लगाम नहीं कसी जा रही है। रोजाना चोर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में चोरों ने अलग-अलग चार घरों को निशाना बनाकर वहां से नकदी समेत लाखों रुपये का सामान व गहने चोरी कर लिए। पुलिस ने चारों मामलों में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहली चोरी -
तीर्थ नगर निवासी फूल कुमार ने बताया कि उसका बेटा फोटोग्राफी का काम करता है। रोज की तरह रात को वह घर पर सोए हुए थे। गर्मी के कारण उन्होंने घर के दरवाजे खोले हुए थे। सुबह जब उसकी आंख खुली तो उसने देखा कि कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर अलमारी में रखी आठ हजार की नकदी व ढाई लाख रुपये का उसके बेटे का कैमरा गायब था। जब उसने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो उसमें रात करीब ढाई बजे एक नकाबपोश युवक उनके घर के अंदर जाता दिखाई दिया। इसके कुछ देर बाद वह नकाबपोश युवक हाथ में कैमरा लेकर घर से निकलता हुआ नजर आया। उन्होंने इसकी शिकायत सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
दूसरी चोरी
सेक्टर 18 में चोरों ने सूने घर में घुसकर 14 हजार रुपये समेत लाखों रुपये के सोने व चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। सेक्टर 18 निवासी नरेश कुमार बंसल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बुधवार सुबह आठ बजे परिवार के साथ किसी काम से बाहर गया था। शाम को जब वह साढ़े छह बजे के करीब लौटे तो उन्हें घर का लगा ताला टूटा हुआ मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर से 14 हजार रुपये, सोने की दो चेन, पांच अंगूठियां, एक मंगलसूत्र, तीन लॉकेट, आठ ईयर रिंग व चांदी के करीब 300 ग्राम के आभूषण गायब मिले। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
तीसरी चोरी
अशोक विहार कॉलोनी निवासी अमर नाथ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके घर के पीछे उसका पुराना मकान है। जिसमें कोई नहीं रहता है। वह पिछले कुछ समय से बंद पड़ा हुआ था। बुधवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपने पुराने मकान की तरफ गया। उसने देखा कि तीन लड़के उसके पुराने घर के पास बैठकर स्मैक पी रहे थे। जब वह अपने मकान में गया तो वहां सामान बिखरा पड़ा था। पानी की मोटर, छत का पंखा, बर्तन व अन्य सामान गायब था। आरोप है कि उसके घर में तीनों युवकों ने चोरी की है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चौथी चोरी
विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी अनिल चौहान ने बताया कि वह भगतपुरा स्थित बर्तन की फैक्टरी में काम करता है। सोमवार को दिन में वह अपने कमरे में सो रहा था। शाम करीब चार बजे जब उसकी आंख खुली तो उसके कमरे में रखा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। उसका मोबाइल व उसके भाई सुरेंद्र चौहान के दो हजार रुपये नकदी गायब थी। आरोप है कि विशाल नगर निवासी दीपक ने उनके कमरे में चोरी की है। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।