फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Even after Chhachhrauli became a sub-division, people's expectations remain unfulfilled

Yamuna Nagar News: छछरौली उपमंडल बनने के बाद भी लोगों की उम्मीदें अधूरी

Mon, 12 Jan 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 12 Jan 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Even after Chhachhrauli became a sub-division, people's expectations remain unfulfilled
मोहित कोतरा - फोटो : udhampur news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


छछरौली। तहसील छछरौली को 9 मई 2023 को सरकार ने उपमंडल का दर्जा दिया था। इसके बावजूद भी उपमंडल स्तर की सुविधाएं पूरी तरह शुरू नहीं हो पाई हैं। इसको लेकर उपमंडल क्षेत्र के लोगों में नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि जिस उद्देश्य से छछरौली को उपमंडल बनाया गया था, वह उद्देश्य अब तक पूरा नहीं हो सका है।
छछरौली उपमंडल के अंतर्गत एक तहसील छछरौली और एक उपतहसील प्रतापनगर आती है। इसके अलावा उपमंडल क्षेत्र में करीब 135 गांव और लगभग 100 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। इतने बड़े क्षेत्र और भारी आबादी के बावजूद प्रशासनिक सुविधाओं का अभाव लोगों की रोजमर्रा की परेशानियों को बढ़ा रहा है।
विज्ञापन


एसडीएम रोहित कुमार का कहना है कि उपमंडल को अथॉरिटी नंबर अलॉट हो चुका है। आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए सरकार को पत्र भेजा गया है। फरवरी के पहले सप्ताह तक वाहन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। क्षेत्रवासियों को अब प्रशासनिक दावों के धरातल पर उतरने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी रोहित पुंज ने बताया कि छछरौली ऐतिहासिक रूप से राजा रवि शेर सिंह की कलसिया रियासत का हिस्सा रही है। वर्षों की मांग और संघर्ष के बाद जब सरकार ने उपमंडल का दर्जा दिया, तो क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई थी। लोगों को उम्मीद थी कि अब सभी प्रशासनिक कार्य छछरौली में ही हो सकेंगे, लेकिन हकीकत में उपमंडल केवल कागजों तक ही सीमित नजर आ रहा है।
एडवोकेट शिवम मंगला ने बताया कि छछरौली उपमंडल का क्षेत्र पहले व्यासपुर उपमंडल के अंतर्गत आता था। आज भी वाहन रजिस्ट्रेशन जैसी अहम सुविधा के लिए लोगों को वहां जाना पड़ता है। छछरौली उपमंडल को एचआर-92 अथॉरिटी सीरीज पहले ही अलॉट हो चुकी है। रजिस्ट्रेशन सुविधा शुरू न होना उदासीनता को दर्शाता है। सुविधा यहीं शुरू हो जाए तो हजारों लोगों को राहत मिलेगी।


मोहित कोतरा ने कहा कि उपमंडल बने दो साल पूरे होने के बावजूद एसडीएम कार्यालय की अलग से कोई इमारत नहीं बन पाई है। वर्तमान में एसडीएम कार्यालय तहसील भवन के एक छोटे से कमरे में संचालित हो रहा है। अधिकतर ग्रामीणों को यह तक जानकारी नहीं है कि छछरौली में एसडीएम कार्यालय कार्यरत है। इससे साफ है कि उपमंडल स्तर की व्यवस्था को गंभीरता से लागू नहीं किया गया।

मोहित कोतरा

मोहित कोतरा- फोटो : udhampur news

मोहित कोतरा

मोहित कोतरा- फोटो : udhampur news

मोहित कोतरा

मोहित कोतरा- फोटो : udhampur news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed