फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Employment fair will be held in ITI, 10th pass can also apply

Yamuna Nagar News: आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, दसवीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

Fri, 26 Jan 2024 03:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 26 Jan 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Employment fair will be held in ITI, 10th pass can also apply
जगाधरी। युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से प्रधानमंत्री शिक्षुता रोजगार मेला लगाया जा रहा है। यह मेला 29 जनवरी को नोडल आईटीआई संस्थान में लगाया जाएगा। इस रोजगार मेले में आईटीआई संस्थान के विद्यार्थी व पास आउट के अलावा जिले के अन्य युवा भी भाग ले सकते हैं। इस मेले की विशेषता यह है कि इसमें दसवीं पास कोई भी युवा नौकरी के लिए आवेदन कर सकता है। अभ्यर्थियों का चयन मेले में पहुंची प्रदेश सहित दूसरे राज्यों की कंपनियों के प्रतिनिधि करेंगे। इस दौरान मेले में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों की नामी कंपनियां भाग ले रही हैं। जबकि जिले से चंद्रपुर इंडस्ट्रीज जोड़ियां नाका, इस्जैक हेवी इंजीनियरिंग, पोलो प्लास्टिक, कमल इंजीनियरिंग, एडविन बैटरी, धमीजा इंडस्ट्रीज भाग लेंगी। वहीं इसमें गोदरेज की मोहाली इकाई, चीमा बॉयलर, हिमाचल प्रदेश बद्दी की सक्वेयर मीटर सहित गुड़गांव व अन्य राज्यों व जिलों की कई नामी कंपनियां भाग ले रही हैं। इस दौरान विभिन्न कंपनियों में 450 युवाओं को नौकरी दी जाएगी। जिसके लिए करीब 30 कंपनियों के प्रतिनिधि मेले में पहुंचकर साक्षात्कार लेंगे। इसमें दसवीं, 12वीं, आईटीआई, स्नातक व स्नातकोत्तर व अन्य डिप्लोमा होल्डर भी मौके पर पहुंचकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


-------

कोई भी ले सकता है भाग

आईटीआई के वर्ग अनुदेशक पवन कुमार कांबोज ने बताया कि इस मेले में आईटीआई विद्यार्थी और पास आउट भाग लेंगे। वहीं इसमें दूसरे संस्थानों से पास विद्यार्थी भी भाग ले सकते हैं। वहीं जिले के दसवीं, 12वीं पास कोई भी युवा नौकरी के लिए आवेदन कर सकता है। इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रिकल, ऑटोमोबाइल सहित अन्य क्षेत्रों की कई कंपनियां साक्षात्कार लेने पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए मौके पर ही आवेदन किया जाएगा। अभ्यर्थी को अपने प्रमाणपत्र सहित अन्य शैक्षणिक दस्तावेज लेकर आईटीआई संस्थान पहुंचना होगा। मौके पर ही आवेदन किया जाएगा। नौकरी के लिए कंपनी प्रतिनिधि आवेदकों का साक्षात्कार लेंगे। पास होने वाले विद्यार्थियों व अभ्यर्थियों को ज्वाइनिंग लैटर दिया जाएगा। मेले में जिले की सभी सरकारी व निजी आईटीआई के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। यह मेला आईटीआई प्रधानाचार्य रामकुमार की देखरेख में लगाया जा रहा है।
विज्ञापन



------

लगाए जाएंगे चार सहायता केंद्र

पवन कुमार कांबोज ने बताया कि इसके लिए संस्थान में चार सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसमें दसवीं, 12वीं, आईटीआई, स्नातक व स्नातकोत्तर व अन्य डिप्लोमा होल्डर के अभ्यर्थियों के मौके पर आवेदन किए जाएंगे। मेला 29 जनवरी को सुबह दस बजे शुरू होगा और शाम चार बजे तक चलेगा। इसमें रोजगार कार्यालय की ओर से भी सहयोग किया जा रहा है। रोजगार कार्यालय में एनरोल अभ्यर्थियों को भी इसमें मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed