{"_id":"6629b89ed75c96f87f0dfd1b","slug":"download-digital-voter-card-with-photo-sitting-at-home-manoj-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-117954-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर बैठे डाउनलोड करें फोटोयुक्त डिजिटल वोटर कार्ड : मनोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर बैठे डाउनलोड करें फोटोयुक्त डिजिटल वोटर कार्ड : मनोज
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि डिजिटलाइजेशन की ओर बढ़ते दौर में चुनाव आयोग ने भी चुनाव से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य ऑनलाइन कर दिए हैं। चुनाव आयोग ने देशभर में डिजिटल मतदाता पहचान पत्र या इलेक्ट्रॉनिक इलेक्टोरल फोटो आईडी कार्ड यानी ई-ईपीआईसी की सुविधा शुरु कर रखी है।
डीसी ने कहा कि अगर मतदाता की वोटर आईडी कहीं गुम गई है या फिर वह वोटर कार्ड की डिजिटल कॉपी सहेज कर रखना चाहता है तो वोटर हेल्पलाइन एप या फिर चुनाव आयोग की वेबसाइट से अपना वोटर कार्ड आसानी से मोबाइल या कंप्यूटर पर डाउनलोड कर सकते हैं। वोटर आईडी के पीडीएफ वर्जन को भी आइडेंटिटी के साथ एड्रेस प्रूफ के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इस डिजिटल आईडी प्रूफ को आसानी से एक्सेस करने के लिए मोबाइल फोन या डिजिलॉकर में स्टोर करके रख सकता है।
विज्ञापन