फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Directorate's team inspected the cleanliness system

Yamuna Nagar News: निदेशालय की टीम ने जांची सफाई व्यवस्था

Fri, 28 Feb 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 28 Feb 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Directorate's team inspected the cleanliness system
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में नगर निगम को बेहतर रैंक दिलाने के लिए वीरवार को शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय से स्वच्छ भारत मिशन की टीम शहर पहुंची। टीम में एमआईएस एक्सपर्ट दिनेश राठी और यूज्ड वाटर एक्सपर्ट राजेश मलिक व अन्य अधिकारियों एमआरएफ सेंटर, पब्लिक और कम्युनिटी टॉयलेट, कैल कचरा प्लांट, एसटीपी प्लांट, ट्रिपल आर सेंटर समेत विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया।
टीम के सदस्यों ने निगम अधिकारियों को स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत होने वाले कार्यों के बारे में अवगत करवाया। स्वच्छ भारत मिशन के एमआईएस एक्सपर्ट दिनेश राठी और यूज्ड वाटर एक्सपर्ट राजेश मलिक ने कहा कि बेहतर रैंक के लिए नगर निगम के साथ शहरवासी भी स्वच्छ सर्वेक्षण में सहयोग दें। हर शहरवासी सिटीजन फीडबैक दे। सफाई का ध्यान रखें।
विज्ञापन

सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें। खुले में कचरा न डाले। सीएसआई सुनील दत्त ने अपील की है कि नगर निगम को सर्वश्रेष्ट रैंकिंग दिलवाने के लिए हर नागरिक को सहयोग देने की जरूरत है। किसी भी जगह कूड़ा दिखाई दें तो उसकी शिकायत स्वच्छ सिटी मोबाइल एप पर जरूर करें। इस मौके पर बीआई नरेश दहिया, पूजा अग्रवाल, एएसआई सुमित बेंस, एसआई प्रदीप दहिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed