{"_id":"67cdeab409b335ec88073e49","slug":"devotees-gathered-to-chant-the-name-of-akhand-shri-ram-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-134306-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अखंड श्री राम नाम के जप में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अखंड श्री राम नाम के जप में उमड़े श्रद्धालु
Mon, 10 Mar 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। नगर पालिका पार्क स्थित धर्म जागरण केंद्र श्री 11 मुखी हनुमान मंदिर परिसर में अखंड श्री राम नाम जप का आयोजन किया गया। श्री राम नाम जप सुबह सात बजे आरम्भ होकर शाम सात बजे सम्पन्न हुआ।
इलाके की सुख समृद्धि व खुशहाली, सनातन धर्म की एकता अखंडता की कामना वा सामाजिक समरसता को समर्पित लगातार 12 घंटे तक चले श्री राम नाम जप मे 120 से अधिक राम भक्त शामिल हुए। कस्बे की 15 धार्मिक व सामाजिक संस्थाओ के पदाधिकारी व सदस्य भी अखंड श्री राम जप में शामिल हुए। मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष नरेश बक्शी व सरंक्षक धर्मपाल सैनी ने बताया इस अखंड अनुष्ठान में हिन्दू समाज के लोग जातपात से ऊपर उठकर हिन्दू हम सब एक की भावना के साथ शामिल हुए।
श्री 11 मुखी हनुमान मंदिर सेवा समिति व विश्व हिंदू परिषद द्वारा किए गए इस अनुष्ठान में वाल्मीकि सभा, रविदास सभा, त्रिवेणी नगर खेड़ा समिति, सनातन धर्म सभा, शिव शक्ति राम लीला क्लब, श्री दुर्गा मंदिर सभा, भारत विकास परिषद, कुटुंब प्रबोधन, बजरंग दल,श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति, रविदास सभा मोहल्ला रामदासिया, रिटायर कर्मचारी संघ, वरिष्ठ नागरिक संगठन, राजा राम मंदिर नई टोली, श्री शिव गणपति सेवा मंडल आदि संस्थाओ की भागीदारी रही।
विज्ञापन
संस्था सचिव गुलशन घई व उपाध्यक्ष दिनेश कालड़ा ने बताया कि इस अनुष्ठान से समाज मे सामाजिक समरसता का संदेश गया। सभी वर्ग समुदाय के लोगों ने वर्ग भेद मिटा कर मर्यादा पुरषोतम श्री राम जी के नाम का अखंड जप किया। समापन पर श्री त्रिवेणी नगर खेड़ा समिति द्वारा पावन आरती करवाते हुए प्रसाद का वितरण किया।