फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   development work in city

पार्कों, सड़कों व नालियों पर खर्च होंगे करोड़ों रुपये

Fri, 13 Sep 2019 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
development work in city
नगर निगम कार्यालय का बाहरी दृश्य - फोटो : YAMUNA NAGAR
नगर निगम की ओर से अब शहर के पॉश इलाकों का विकास किया जाएगा। वीआईपी वार्ड कहे जाने वाले वार्ड नंबर आठ व नौ में सड़कों, नालियों व पार्कों के विकास पर नगर निगम करोड़ों रुपये खर्च करने जा रहा है। निगम की ओर से इनके टेंडर जारी कर दिए गए हैं। आचार संहिता से पहले वर्क ऑर्डर कर निर्माण कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। इससे शहर के विकास को और गति मिलेगी।
विज्ञापन

पार्कों के विकास पर खर्च होंगे सात लाख : वार्ड नंबर आठ में माडल टाउन के जवाहर रोज गार्डन पार्क में 2.51 लाख लागत से कैनोपी का निर्माण किया जाएगा। कैनोपी में बैठने के लिए लोगों के लिए बेंच भी लगाए जाएंगे। ताकि पार्क में आने वाले लोग उसमें बैठकर आराम कर सके। शिव शक्ति पार्क में 4.80 लाख की लागत से हाल का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

सड़कों व नालियों का होगा निर्माण : नगर निगम की ओर से 74.69 लाख रुपये की लागत से वार्ड नंबर 8 में छह गलियों व नालियों का निर्माण किया गया। इसमें माडल टाउन छोटी लाइन जैन मंदिर के सामने वाली गली, जब्बी वाला गुरुद्वारा के पीछे वाली गली और डॉ. अरुण गुप्ता अस्पताल वाली गली पर 11 लाख 95 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। 5.26 लाख रुपये की लागत से गुजराल एंटरप्राइजिज से सुरेंद्र कुमार के घर तक व अमर टेलर से पूर्ण लाल के घर तक दो सड़कों व नालियों का निर्माण किया जाएगा। पटेल मार्केट में 18.46 लाख में विभिन्न गलियों का निर्माण। योगेश नगर में 19.80 लाख से गलियां व नालियों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड नंबर नौ में बनेगी ये सड़कें व नालियां : वार्ड नंबर नौ की लाल द्वारा कॉलोनी में 14.07 लाख रुपये की लागत से गली व नालियों का निर्माण। 15.40 लाख रुपये में लाल द्वारा कॉलोनी में ही बख्शी प्रॉपर्टी से शांति स्वरूप के घर तक सड़क व नाली का निर्माण किया जाएगा। वार्ड नंबर नौ के रामपुरा में मंगत सपरा के घर से सूरज प्रकाश घर तक गली व नाली का निर्माण 16.40 लाख में किया जाएगा। वार्ड नंबर नौ की चंदन कॉलोनी व रघुनाथपुरी कॉलोनी में 16.34 लाख की लागत से कई सड़कों व अंडर ग्राउंड नालियों का निर्माण किया जाएगा। रघुनाथपुरी कॉलोनी में ही 24.41 लाख की लागत से दो गलियों व दोनों तरफ नालियों का निर्माण।

हाल में वार्ड नंबर आठ व नौ में विकास कार्यों पर करोड़ों रुपये खर्च होंगे। जिनका टेंडर जारी किया गया है। आचार संहिता से पहले टेंडर हो चुके सभी कार्यों का निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा।
मदन चौहान, मेयर नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed