फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   DC did a surprise inspection of the grain market of Saraswati Nagar

Yamuna Nagar News: डीसी ने सरस्वती नगर की अनाज मंडी का किया औचक निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
DC did a surprise inspection of the grain market of Saraswati Nagar
सरस्वतीनगर। डीसी पार्थ गुप्ता ने सरस्वती नगर की अनाज मंडियों का निरीक्षण किया। उन्होंने मंडियों में पहुंचकर मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीसी पार्थ गुप्ता ने आढ़तियों व किसानों से बातचीत की और उनकी समस्याओं के बारे में भी जाना। उन्होंने मौके पर मौजूद खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में आने वाले किसानों को किसी प्रकार को समस्या नहीं आनी चाहिए तथा मंडी में किसानों के लिए सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि 24 घंटे में खरीदी गई गेहूं का उठान हो। उन्होंने कहा कि खरीद एजेंसियां ठीक प्रकार से काम नहीं करती तो उन पर पेनल्टी लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि किसान का ध्यान रखना हमारी प्राथमिकता है। किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े ऐसे प्रबंध सभी अनाज मंडियों में किए जाएं। उन्होंने किसानों व आढ़तियों से उनकी समस्याओं के बारे में जाना और संबंधित अधिकारियों को समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंडी के कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए पर्याप्त लेबर व ट्रांसपोर्ट वाहन उपलब्ध करवाएं जाएं ताकि मंडियों से फसल का उठान समय पर होता रहे। उन्होंने मार्केट कमेटी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में पानी की व्यवस्था, बिजली की व्यवस्था व सफाई की व्यवस्था के साथ-साथ पर्याप्त मात्रा में बारदाना की व्यवस्था रखें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed