फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   dance case himachal

साथ में डांस करने वाले युवक का गुप्तांग काट बनाया किन्नर

Thu, 25 Jul 2019 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
dance case himachal
यमुनानगर के बिलासपुर में दो किन्नरों द्वारा 24 साल के युवक का गुप्तांग निकाले जाने की घटना सामने आई है। युवक यमुनानगर से सटे हिमाचल के पांवटा साहिब का रहने वाला है। वह एक साल से काला आंब निवासी किन्नर पायल और बबली से जुड़ा है और उनके साथ ही डांस करता है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित युवक ने बताया कि 15 जुलाई को बबली व पायल उसे पंजाब के होशियारपुर में एक कार्यक्रम के लिए लेकर निकले थे। आधी रात के समय जब वे बिलासपुर के पास पहुंचे तो किन्नरों ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाया। जिसे पीते ही वह बेहोश हो गए। कई दिन बाद जब उसे होश आया तो खुद को बिस्तर पाया और उसका गुप्तांग गायब था। 19 जुलाई को उसने विरोध किया तो दो लड़के कार में रणजीतपुर के रास्ते उसे हिमाचल के कोलर में रात को छोड़कर फरार हो गए। किसी तरह उसके परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उसे पांवटा साहिब के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। वह पांवटा साहिब थाने में गया, जहां जीरो एफआईआर दर्ज करके इसे बिलासपुर थाना में भेजा गया। अब पुलिस ने काला आंब निवासी पायल और बबली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

एक साल से बना रहे थे दबाव : पीड़ित युवक ने बताया कि पायल उसकी दूर की रिश्तेदारी से है। वह बचपन से ही अभिनय व डांस करता है। करीब एक साल पहले उसने उसे अपने साथ जोड़ लिया। जिसके बाद वह उनके ग्रुप के साथ डांस करने लगा। दोनों आरोपी एक साल से उस पर अपना लिंग परिवर्तन करवा कर किन्नर बनने के लिए दबाव डाल रहे थे, लेकिन उसने मना कर दिया कि वह पढ़ा लिखा है और किन्नर नहीं बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाबी यूनिवर्सिटी से एमए किया : पीड़ित ने बताया कि उसने पांवटा साहिब के डिग्री कॉलेज से बीए और चंडीगढ़ की पंजाबी यूनिवर्सिटी से डिस्टेंस से एमए कर रखी है। उस पर कई बार लिंग परिवर्तन का दबाव भी डाला गया था और उसे मेहक नाम भी दिया गया। रूटीन में उसे मेहक के नाम से ही पुकारा जाने लगा था, लेकिन उसने किन्नर बनने से साफ इनकार कर दिया। क्योंकि वह पढ़ा लिखा था और नौकरी करना चाहता है। उसके इनकार करने के बाद आरोपियों ने जबरदस्ती मुझे ताउम्र के लिए किन्नर बना दिया। आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करता हूं।
पीड़ित युवक के बयान और एमएलसी के आधार पर एफआईआर दर्ज की है और मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
दीदार सिंह, थाना प्रभारी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed