{"_id":"60de02c68ebc3ebf002faaf1","slug":"d-yamuna-nagar-news-knl75057792","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ने सवारी गाड़ी सहित डेढ़ दर्जन ट्रेनों को दी हरी झंडी, संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ने सवारी गाड़ी सहित डेढ़ दर्जन ट्रेनों को दी हरी झंडी, संचालन शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले साल कोरोना संक्रमण के चलते लगाए गए लॉकडाउन के समय से बंद पड़ी रेल गाड़ियां एक बार फिर पटरी पर दौड़ती नजर आएंगी। 15 महीने बाद रेलवे ने इनके संचालन को हरी झंडी दे दी है। अंबाला मंडल ने वीरवार से इनका संचालन शुरू कर दिया है। इन गाड़ियों में सवारी गाड़ियों सहित अन्य डेढ़ दर्जन मेल व एक्सप्रेस गाड़ी चला दी हैं। हालांकि इन गाड़ियों का संचालन कोरोना नियमावली और विशेष श्रेणी में ही किया जा रहा है।
रेलवे ने सहारनपुर-अंबाला-नागलडैम सवारी गाड़ी का संचालन शुरू कर दिया है। लॉकडाउन के बाद रेलवे ने इसे विशेष श्रेणी में चलाया था। परंतु दूसरी लहर के गति ने इस गाड़ी की रफ्तार थाम दी थी। इसके अलावा जम्मूतवी-काठगोदाम, अमृतसर-देहरादून (लाहौरी एक्सप्रेस) जम्मूतवी कानपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जम्मूतवी-बरौनी, जम्मूतवी-गुवाहाटी अमरनाथ एक्सप्रेस, जम्मूतवी-गुवाहाटी लोहित एक्सप्रेस, अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस, अंबाला कैंट-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस, श्रीगंगानगर-हरिद्वार इंटरसिटी, चंडीगढ़-इंदौर एक्सप्रेस साप्ताहिक, अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस गाड़ियां चलाई जा रही हैं। संवाद
नंगलडैम से दैनिक यात्रियों को होगा फायदा
सहारनपुर-अंबाला-नंगलडैम चलने से दैनिक यात्रियों को काफी फायदा होगा। हालांकि इसमें मासिक व अन्य रिहायती टिकटें नहीं चलेंगी। परंतु यात्रियों को आरक्षण के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा। यह सवारी गाड़ी विशेष श्रेणी में चलाई जा रही है। जिसमें एक्सप्रेस का किराया लगेगा। इसमें रेलवे की ओर से न्यूनतम किराया 30 रुपये रखा गया है।
विज्ञापन
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने को बनाए घेरे
प्लेटफार्म पर एंट्री करने से पूर्व थर्मल स्कैनिंग कराई जाएगी। स्टेशन पर स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात की जाएगी जो आने वाले यात्रियों का एंटीजन टेस्ट करेगी। सरकार की गाइडलाइन का पालन कराने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने को प्लेटफार्म और टिकट विंडों पर घेरे बनाए गए हैं।
लॉकडाउन के समय से बंद पड़ी गाड़ियों का संचालन शुरू कर दिया गया है। इन गाड़ियों के शुरू होने से यात्रियों के पास अतिरिक्त विकल्प होंगे। संक्रमण को देखते हुए फिलहाल इन्हें विशेष श्रेणी में चलाया गया है। आगामी आदेशों तक इनका संचालन जारी रहेगा। इनमें सफर के लिए कोरोना नियमों का पालन करना होगा।
-हरिमोहन, सीनियर डीसीएम, अंबाला मंडल।