{"_id":"662836c1c786ecb85d024f54","slug":"crowd-of-devotees-gathered-in-panchmukhi-hanuman-temple-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-117878-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पंचमुखी हनुमान मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पंचमुखी हनुमान मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब
Wed, 24 Apr 2024 04:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 24 Apr 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर बसातियांवाला में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिर को फूलों व लाइटों से सजाया गया। मंदिर में तड़के तीन बजे से ही श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए पहुंचने शुरू हो गए थे।
दोपहर 12 बजे आरती की गई। श्री पंचमुखी हनुमान कल्याण समिति के प्रधान सुखबीर सिंह ने कहा कि हनुमान जन्मोत्सव भक्तों द्वारा त्योहार के रूप में उत्साह और जोश के साथ मनाया जाता है। हनुमान जी को रुद्रावतार भी कहा जाता है। ये भगवान भोलेनाथ के 11वें अंश हैं। बजरंग बली की आराधना करने से कष्ट दूर होते हैं। लोग प्रभु हनुमान की पूजा उनके प्रति आस्था, शक्ति, और प्रेम के रूप में करते हैं।
हनुमान जी को महान शक्ति, आस्था, भक्ति, ताकत, ज्ञान, दैवीय शक्ति, बहादुरी, बुद्धिमत्ता, निःस्वार्थ सेवा-भावना आदि गुणों का अवतार माना जाता है। इन्होंने अपना पूरा जीवन भगवान श्री राम और माता सीता की भक्ति में लगा दिया। मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जो कि देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन
श्री पंचमुखी कल्याण समिति द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव पर श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। मंदिर कमेटी प्रधान सुखबीर सिंह ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। रक्तदान शिविर में 210 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। पूर्व एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर प्रधान सुखबीर सिंह, राजीव, गुरमिंद्र सिंह, रोबिन अग्रवाल, संदीप कुमार, संजू, कुलबीर सिंह, जसबीर सिंह, सुरेंद्र कुमार, धर्मवीर, ओमकार सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।