{"_id":"57c093be4f1c1baf1cd4f0c7","slug":"yamunanagar-old-women-jewelwary-cuple-cctv","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धा को बेसुध कर ठगे सोने के कंगन और अंगूठी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वृद्धा को बेसुध कर ठगे सोने के कंगन और अंगूठी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी में हुई कैद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। आजाद नगर में बिजली का बिल भरकर घर लौट रही वृद्ध महिला को बेसुध कर सोने के कंगन और दो अंगूठी चोरी कर ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरेापी महिला और पुरुष कार में सवार होकर फरार हो गए। दोनों गली में लगे सीसीटीवी में कैद हुए हैं।
आजाद नगर गली नंबर-11 निवासी राकेश छाबड़ा ने बताया कि उसकी पत्नी गीता रानी छाबड़ा शुक्रवार दोपहर को बिजली का बिल भरने के लिए गुरु नानक खालसा कॉलेज के नजदीक गई थी। दोपहर को लौटते वक्त आजाद नगर के मेन रोड से पैदल गली में घर की ओर आ रही थी। इस दौरान उसके पीछे से एक व्यक्ति और एक महिला आई। उनके पीछे ही एक कार भी थी। गीता छाबड़ा का कहना है कि पीछे से आ रही महिला ने उसके कंधे पर हाथ लगाया। इसके बाद वह बेसुध हो गई और उसके बाद उसे कुछ नहीं पता नहीं रहा।
इस दौरान दोनों आरोपियों ने उसके हाथों से सोने के दो कड़े और सोने की दो अंगूठी चोरी कर ली। जो करीब आठ तोले सोना था, जिसकी कीमत लगभग ढाई लाख रुपये होगी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला व व्यक्ति कार में बैठकर फरार हो गए। गीता रानी ने बताया कि जब उसे होश आया तो वह गली में एक किनारे पर थी। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस व सीआईए पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। एएसआई ऋषिपाल ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात महिला और व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी एवं चोरी के आरोप में केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।