{"_id":"58b3188a4f1c1b5b08830f1c","slug":"yamunanagar-murder-youak","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का खून से लतफत शव मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक का खून से लतफत शव मिला
yamuna nagar beauro
Updated Sun, 26 Feb 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
c
- फोटो : amar uajala, yamuna nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगाधरी की अमर विहार कालोनी में तोता राम धर्मशाला के नजदीक सिर के दो हिस्से हुए व्यक्ति का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। परिजनों ने उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस सड़क हादसा मान रही है। क्योंकि सड़क किनारे लगे पोल पर व शव के पास खून के दाग मिले है। जिससे आशंका जताई जा रही है व्यक्ति की बाइक पोल से टकराई। जिससे उसका सिर खंभे से टकराया। जिससे उसकी मौत हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शांति कॉलोनी निवासी राममूर्त ओझा उर्फ पप्पू (45) जगाधरी में स्टील पोलिस का काम करता है। रविवार शाम वह किसी काम से जगाधरी गया था। इस दौरान उसका शव अमर विहार कॉलोनी में तोता राम धर्मशाला के नजदीक पड़ा मिला। सिर के दो हिस्से हो गये थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त की। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल जगाधरी के शव गृह में रखवा दिया। परिजनों ने कुछ लोगों पर उसकी हत्या का आरोप लगाया है।
मेरे मामा की हुई है हत्या
शांति कालोनी के प्रवीण कुमार ने बताया यह हादसा नहीं है। उसके मामा की हत्या हुई है। मामा का शव अमर विहार कालोनी स्थित तोता राम धर्मशाला के नजदीक मिला। ये व्यस्त इलाका है। मौके पर उन्होंने लोगों से बातचीत की। किसी ने भी यह नहीं कहा कि हादसा हुआ है। उनका शक इसलिए भी गहरा गया है कि सिर के दो फाड़ हुए हैं। पांच दिन पूर्व उनका एक व्यक्ति से झगड़ा हुआ था। इस दौरान वह घर में चाकू लेकर जान से मारने की नीयत से घर में भी घुस गया था। उनका आरोप है कि उसी व्यक्ति ने उनके मामा की हत्या की है।
विज्ञापन
प्राथमिक जांच में लग रहा हादसा
जांच अधिकारी एएसआई राजेश कुमार का कहना है कि प्रारंभिक जांच में व्यक्ति की मौत सड़क हादसे में हुई है। मौके का मुआयना करने पर भी यह हादसा लग रहा है। घटना स्थल पर बिजली के खंभे पर बाइक के टकराने व खून के निशान हैं। जहां व्यक्ति गिरा है, वहां पर भी खून जमा है। आसपास के लोग भी इसे हादसा करार दे रहे हैं। फिर भी मामले की हर एंगल से जांच की जाएगी। जांच के बाद ही केस दर्ज किया जाएगा।